
फरीदाबाद: नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने मुजेसर निवासी एक मकान मालिक के खिलाफ मुजेसर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मकान मालिक ने निगम की सील को तोड़कर वहां निर्माण कार्य शुरू किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार संयुक्त आयुक्त ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि गांव सेक्टर-22 के मुजेसर स्थित शमशान घाट के सामने अल्फा कम्पोनेट (पूरन कपूर) कम्पनी के खाली प्लाट में अवैध निर्माण होने की सूचना फोन के माध्यम से मिली।
इसके बाद 22 सितंबर को निगम कर्मचारियों ने मौके पर जा कर निरीक्षण किया। मौके पर निर्माण कार्य शुरू करते हुए पाया गया। निगम की तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने काम रूकवा दिया। 25 सितंबर को दोबारा मौके पर निर्माण कार्य चलने की जानकारी पर, मकान मालिक को बताओ नोटिस दिया गया। सयुक्त आयुक्त के अनुसार मालिक ने नोटिस का संतोष जनक जवाब नहीं दिया। तीन अक्तूबर को उन्हें अवैध निर्माण हटाने के बारे में नोटिस दिया गया। इसके बाद निर्माणकर्ता ने निर्माण कार्य बन्द कर दिया गया।
13 अक्तूबर को फिर मौके पर निर्माणकार्य शुरू कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने अवैध निर्माण स्थल को 16 अक्तूबर को सील कर दिया गया। अगले दिन 17 अक्तूबर को मौके की जांच की गई तो देखा गया कि नगर निगम द्वारा लगाई गई सील बिना अनुमति के ही तोड़ दी गई। साथ ही निर्माण कार्य किया जा रहा था। मुजेसर थाना पुलिस जांच में जुटी है।
NEWS SOURCE : livehindustan
