चंडीगढ़ : जींद के उचाना कस्बे में 10 बेटियों की मां ने एक बेटे को जन्म दिया है। यह मामला मातृत्व स्वास्थ्य और वंश बढ़ाने के लिए हर हाल में बेटा पाने की परिवारों की चाह को लेकर जारी चिंताओं के बीच सामने आया है। उचाना स्थित निजी अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र के डॉ. नरवीर श्योरान ने बताया कि 37 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा उठने के बाद 3 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने अगले दिन एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव प्रक्रिया के दौरान महिला को 3 यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। महिला शिशु के जन्म…
Author: faridabadnews24
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले की एक युवती ने मोहम्मद नियाज़ुल हक से शादी कर ली, जो दूसरे धर्म का है। शादी के बाद उसने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उसने कहा कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है। उसने दावा किया कि उस पर किसी का कोई दबाव नहीं था और वह खुश है। इस बीच, वीडियो सामने आने के बाद, महिला की मां ने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर डर जताया। उसने पुलिस से अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की अपील की। क्या है पूरा मामला? मुंगेर के सफियाबाद (सफियासराय) थाना क्षेत्र…
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में 28 साल की एक नवविवाहिता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. जहां एक ओर फरीदाबाद पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा कर रही है, वहीं पीड़िता की बहन ने पुलिस की थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. बहन का दावा है कि उसकी बहन के साथ दरिंदगी ईको वैन में नहीं, बल्कि एम्बुलेंस में हुई थी. इसके साथ ही निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर हो रही पैसों की मांग और पुलिस की पाबंदियों ने इस…
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सैनी की मंजूरी के बाद नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के विधानसभा क्षेत्र से करेगा। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आठ वार्डाें में डोर टू डोर कूड़ा उठान किया जाएगा। अगर एजेंसी यहां पर सही से काम करती है तो ही उसको बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का ठेका दिया जाएगा।पिछले एक साल में कूड़ा उठान को लेकर निगम पांच प्रस्ताव तैयार करके सरकार को भेज चुका था। लेकिन हर बार सरकार की ओर से प्रस्ताव में कुछ न कुछ आपत्ति जता दी जाती थी। जिसके…
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने जिस बेटे को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, वह करीब 18.5 साल के बाद जिंदा वापस लौटा। बेटे को जिंदा देखकर माता-पिता समेत पूरा परिवार दंग रह गया। मां की आंखों में बेटे के मिलने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। जिसने भी इस घटना को देखा, उसकी आंखों में खुशी के आंसू भर आए। क्या है पूरा मामला? बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। यहां 18 साल 5 महीने पहले लापता हुआ युवक…
रोहतक: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल की मंजूरी मिल गई है। हालांकि अभी ये पता नहीं है कि वह कब जेल से बाहर आएंगे। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम फिर जेल से बाहर आएंगे। यह पहली बार नहीं है जब डेरा प्रमुख को पैरोल दी गई हो। इससे पहले भी उन्हें 40 दिन की पैरोल मिल चुकी है। बता दें कि राम रहीम फिलहाल हरियाणा की रोहतक स्थित सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। पैरोल को लेकर आधिकारिक मंजूरी दे दी गई…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। चार मंजिला पुराने मकान को तोड़ने के दौरान उसकी एक ओर की दीवार अचानक ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में 2 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 3 को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डबुआ-गाजीपुर रोड पर नवोदय स्कूल के पास करीब 15 साल पुराने 4 मंजिला मकान को दोबारा निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा था। इसके लिए सुबह लेबर चौक से मजदूरों को बुलाया गया था।…
HSSC Police Constable Recruitment 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 2026 की पहली भर्ती का ऐलान हो चुका है. हरियाणा सरकार और हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन बिल्कुल मुफ्त रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक युवा इसमें हिस्सा ले सकें. 5500 पदों पर होगी डायरेक्ट भर्ती हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जारी विज्ञापन के…
गुरुग्राम: साल 2025 के खत्म होते-होते साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है. साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दोस्त ने ही दोस्त के साथ भरोसे का कत्ल कर दिया. एक शख्स को उसकी एक महिला मित्र ने अपनी बातों के जाल में ऐसा फंसाया कि उसने धीरे-धीरे अपनी जिंदगी भर की कमाई 2.18 करोड़ रुपये उस पर न्योछावर कर दिया. लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो उस शख्स की पैरों तले से जमीन खिसक गई. दरअसल, उसकी गर्लफ्रेंड अपनी बहन के कैंसर के इलाज के नाम पर पैसे ऐंठ रही थी, जो एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था. गुरुग्राम…
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। महिला रात में ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिला को लिफ्ट देने के बहाने से कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी युवक महिला को उसके बताए पते पर ले जाने के बजाय दूसरी जगह ले गए। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको धमकाया और फिर उसके शरीर पर नोचना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला चीखती रही लेकिन, दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कार में ही महिला…
