Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 11 जनवरी से करें आवेदन, हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर निकली भर्ती

11 जनवरी से करें आवेदन, हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर निकली भर्ती

faridabadnews24By faridabadnews24January 1, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Apply from January 11th; recruitment announced for 5500 police constable positions in Haryana.
IMAGES SOURCE : GOOGLE
HSSC Police Constable Recruitment 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 2026 की पहली भर्ती का ऐलान हो चुका है. हरियाणा सरकार और हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन बिल्कुल मुफ्त रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक युवा इसमें हिस्सा ले सकें.
5500 पदों पर होगी डायरेक्ट भर्ती
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, हरियाणा पुलिस में कुल 5500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्ती तीन अलग-अलग कैटेगरी में की जाएगी.
– 600 पद महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए
– 400 पद पुरुष कांस्टेबल (जीआरपी) के लिए
इन सभी पदों के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवार अपनी एलिजिबिलिटी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.
– विज्ञापन जारी होने की तारीख: 01 जनवरी 2026
– ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 11 जनवरी 2026
– आवेदन करने की आखिरी तारीख: 25 जनवरी 2026 (11:59 PM तक)
– आवेदन शुल्क: शून्य (कोई फीस नहीं)
– एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख को लेकर HSSC की वेबसाइट पर बाद में अलग से सूचना जारी की जाएगी.
कैटेगरी सर्टिफिकेट से जुड़ी अहम शर्तें
BCA/BCB/EWS उम्मीदवारों के लिए सहायक प्रमाण पत्र 01 अप्रैल 2025 को या उसके बाद जारी हुआ होना चाहिए और आवेदन की आखिरी तारीख तक मान्य होना जरूरी है. वहीं, DSC/OSC उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होने चाहिए. इसके अलावा, ESM (पूर्व सैनिक) परिवार के सदस्यों के लिए प्रमाण पत्र 12 जनवरी 2025 को या उसके बाद जारी या अपडेट होना अनिवार्य है.
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
कैटेगरी नंबर 1 से 3 के सभी पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 पास होना जरूरी है. इसके साथ ही मैट्रिक लेवल या उससे ऊपर की कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना अनिवार्य है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि 10+2 से अधिक किसी भी उच्च शैक्षणिक योग्यता के लिए कोई अतिरिक्त वेटेज नहीं दिया जाएगा.
उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना और छूट से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है.
कहां से मिलेगी पूरी जानकारी
इस भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां, आवेदन लिंक, नोटिफिकेशन और आगे के अपडेट के लिए उम्मीदवार इस ऑफिशियल वेबसाइट – www.hssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
NEWS SOURCE Credit :news18
Apply from January 11th; recruitment announced for 5500 police constable positions in Haryana. faridabadnews faridabadnews24 HSSC Police Constable Recruitment 2026
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

जानिए इनके अलग-अलग फायदे, वॉक, जॉगिंग या दौड़ना, जल्दी वजन घटाने के लिए क्या अच्छा है

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.