फरीदाबाद/ मिथलेश मिश्रा: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 में संचालित डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को फूल एवं अन्य उपहार देकर उन्हें बधाई दी और गुरु-शिष्य के इस पावन दिन को हर्षाेल्लास से मनाया। इस दौरान बड़ी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अध्यापक-अध्यापिकाएं बनकर छोटी क्लास के बच्चों को पढ़ाया वहीं बच्चों ने भी शिष्य से गुरु बने अपने सीनियर्स का पूरा सम्मान किया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने अपनी…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद/ मिथलेश मिश्रा: नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट व भारती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संजय कालोनी स्थित चेतना वेलफेयर सोसायटी में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों को स्टेशनरी, फूड व अन्य सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोनीत पार्षद जसवंत सैनी मौजूद रहे। श्रीमती रेनू भाटिया ने चेतना वेलफेयर सोसायटी की महिला शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया। इस मौके पर नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान यशपाल शर्मा, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट डा. धमेन्द्र नांदल, मनीष मिश्रा व चेतना वेलफेयर सोसायटी की…
फरीदाबाद/ मिथलेश मिश्रा: जीवन नगर भाग-दो स्थित एल्पिस कान्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को भव्य रूप से सजाया गया और विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रिंसीपल डॉ. राजेश मदान ने दीप प्रज्वलन कर की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, वहीं समूह गान, नृत्य, कविता और नाट्य मंचन के माध्यम से शिक्षकों की महत्ता और योगदान को दर्शाया गया। इस मौके पर डॉ. मदान ने कहा कि शिक्षक ही वह मार्गदर्शक होता है, जो विद्यार्थियों…
नेशनल न्यूट्रिशन वीक यानी राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल 1 से 7 सितंबर तक पूरे भारत में मनाया जाता है। इस सप्ताह का उद्देश्य सही पोषण और स्वस्थ खान-पान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ बढ़ती उम्र में ही जॉइंट पेन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि जरूरी पोषक तत्व की कमी की वजह से कम उम्र में भी जोड़ों के दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। विटामिन डी की कमी…
पानीपत: पांच साल की बच्ची के साथ गलत काम करने वाले पड़ोसी किरायेदार 24 वर्षीय विजय उर्फ नोनू को गुरुवार को अदालत ने दोषी करार दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र विजय उर्फ नोनू न्यायाधीश पीयूष शर्मा की पोक्सो स्पेशल फास्टट्रैक कोर्ट ने दोषी को 40 साल की सजा सुनाई। पानीपत में पहली बार किसी दोषी को 40 साल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने 40 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर 4 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले में कुल 9 गवाह पेश हुए। बच्ची और उसकी मां की गवाही मुख्य रही। अदालत ने एफएसएल…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले का राजगढ़ इलाका एक बार फिर भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। ऊपरी पहाड़ियों में अचानक बादल फटने से तेज बारिश के साथ फ्लैश फ्लड की स्थिति पैदा हो गई, जिससे पूरा इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस भयानक हादसे में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि चार अन्य लापता हैं ।इस आपदा ने कई परिवारों के सिर से छत छीन ली। बारिश के साथ आई बाढ़ की तेज़ धार ने कुछ घरों को पूरी तरह अपने साथ बहा दिया, और कई अन्य मकानों को गंभीर…
नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद है। मिनरल से भरपूर नारियल पानी अभी मिलावट से दूर है। रोजाना नारियल पानी पीने से ओवरऑल हेल्थ में सुधार आता है। हालांकि कुछ लोगों के मन में नारियल पानी को लेकर काफी सवाल भी होते हैं। उन्हीं कुछ सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। हावर्ड, स्टैनफोर्ड और AIIMS से पढ़े गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सॉरभ सेठी से जानते हैं नारियल पानी को लेकर पूछे जाने वाले लोगों के सवालों के सही जवाब क्या हैं? नारियल पानी को लेकर पूछे जाने वाले सवाल और उनके सही जवाब सवाल- क्या नारियल पानी शरीर…
नवगछिया: जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीरबन्ना गांव में सोमवार की रात पति-पत्नी और देवर के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। जानकारी के मुताबिक, मोनी देवी (35) की शादी 17 साल पहले खगड़िया निवासी रामशरण यादव (40) से हुई थी। चार बच्चों की मां मोनी देवी अपने पति की नशे और मारपीट की आदत से परेशान होकर अपने से पांच साल छोटे फुफेरे देवर संजय कुमार (30) से प्रेम कर बैठी। करीब तीन साल से मोनी अपने देवर के साथ दिल्ली जाकर रहने लगी। इस बीच…
आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा जितनी तेजी से बढ़ता है, इसे कम करना उतना ही मुश्किल भरा होता है। वजन कम करने के लिए ज्यादातर लोग जिम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। अगर आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, वेट लॉस के लिए जापानी टेक्निक बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आपको बता दें कि कुछ जापानी ड्रिंक्स पीने से बेली फैट कम करने में काफी मदद मिल सकती…
पानीपत: उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने वीरवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में 7 जुलाई 2025 को इसराना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह करीब 10 दिन पहले गोहाना रोड पर किसी काम से गया था। गोहाना मोड़ पर उसे जानकार नौल्था निवासी नरेंद्र पंडित खड़ा मिला। नरेंद्र के साथ दो महिला खड़ी थी। नरेंद्र ने आवाज लगाकर उसे अपने पास बुलाया और हालचाल जानने लगा। तभी साथ खड़ी महिलाओं ने नरेंद्र से पूछा कि ये कोन है।…
