हरियाणा की शकीरा सपना चौधरी अपने लटको- झटकों से फैंस को दीवाना बना लेती है। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ‘बिग बॉस’ में आने के बाद सपना को भले ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ न लगा हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस बार सपना कान्स फिल्म फेस्टिवल का भी हिस्सा रहीं। फिलहाल, सपना चौधरी इस बार अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। अपने इस वीडियो सपना चौधरी, सीमा हैदर-सचिन के प्यार पर चुटकी लेती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी ने बनाया सचिन का मजाक सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली: इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुंबई की सड़कों पर नदियां बह रही है। गुजरात के जूनागढ़ में भी बारिश ने पिछले दिनों खूब तबाही मचाई थी। दिल्ली में यमुना में बढ़े जलस्तर की वजह से तो कई इलाकों में पानी भर आया था। दिल्ली की बाढ़ ने खूब खबरें बनाईं। अब अगले 4 दिनों के लिए भी IMD ने कई राज्यों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने शुक्रवार के लिए जारी…
हरियाणा सरकार ने सात जिलों की 131 कॉलोनियां वैध कर दी हैं। लंबे समय से हरियाणा में कॉलोनियों को वैध किए जाने की मांग की जा रही थी। सरकार ने भी घोषणा की थी कि जो कॉलोनियां नियमों पर खरा उतरती हैं, उन्हें नियमित किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों में बसी बड़ी संख्या में आबादी सरकारी सुविधाओं से वंचित है। टाउन एंड प्लानिंग विभाग व शहरी निकाय विभाग इन कॉलोनियों को वैध किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। हर जिले से अलग-अलग संख्या में कॉलोनियों के प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजे जा रहे हैं। इन प्रस्तावों के अनुसार जो…
छत्तीसगढ़ में बेखौफ चोरों ने आज कांग्रेस के पार्टी कार्यालय को ही अपना निशाना बना लिया। राज्य के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में मौजूद कांग्रेस के आलीशान जिला कार्यालय राजीव भवन में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इस चोरी पर सब यही कह रहे हैं कि चोर को दल से क्या मतलब, उसका काम था चोरी वो करके निकलते बना। वहीं, भाजपाई कह रहे हैं जब कांग्रेस के राज में इनका खुद का कार्यालय सुरक्षित नहीं है तो आम जन के घरों की सुरक्षा की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। रोशनदान से…
हरियाणा सरकार ने अंत्योदय (गरीब) परिवारों के लिए बिल माफी योजना शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत वे सभी अंत्योदय परिवार पात्र होंगे, जिनकी परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) डाटा के अनुसार सत्यापित आय प्रति वर्ष एक लाख रुपये तक है। भले ही उनका बिजली का कनेक्शन चालू है या कटा हुआ है तथा पिछले 12 महीने की बिजली की औसत मासिक खपत 150 यूनिट तक है अथवा इतनी खपत थी। दो या दो से अधिक बिलिंग चक्र का बिजली का बिल नहीं भरने वाले गरीब उपभोक्ता भी इस लाभ के पात्र होंगे। गरीब परिवारों का राहत…
कई सालों से एक महिला साइनस के इंफेक्शन से जूझ रही थी। उसका इंफेक्शन इस कदर बढ़ गया था कि साइनस उसके मस्तिष्क तक फैल गया था। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि खोपड़ी की हड्डी निकालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि साइनस इंफेक्शन बढ़ने से मस्तिष्क में कई जगहों पर थक्का जमने लगा था। इस वजह से, उसकी खोपड़ी का एक बड़ा हिस्सा निकालना ही उपचार का एकमात्र विकल्प था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया की रहने वाली 26 साल की नताशा गुंथर सैंटाना 2021 में पांच अलग-अलग साइनस इंफेक्शन…
दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर खुद को केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर बताने और सरकारी अधिकारियों समेत कई लोगों को ई-मेल, व्हाट्सऐप संदेश भेजकर तथा फोन कर उन्हें ठगने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मंत्री के सहायक निजी सचिव द्वारा दायर शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ महीनों से पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग नंबरों से कॉल और मैसेज आ रहे थे, जिसमें फोन करने वाला खुद को मंत्री बताकर उनसे बात करता था।…
फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के सेहतपुर पल्ला इलाके में वीरवार को धमाके के साथ बिजली की हाईटेंशन केबल टूट गई। दो बच्चियों सहित पांच लोग चपेट में आने से झुलस गए। जिनको बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अरुण ने बताया कि वह उसके साथी राजकिशोर और संदीप सेहतपुर पल्ला इलाके के ही रहने वाले हैं। तीनों सरकारी स्कूल के सामने खड़े थे कि तभी एक जोरदार धमाका हुआ। वह इधर-उधर जा गिरे। उन्होंने उठ कर देखा तो सभी के कपड़ों में आग लगी हुई थी। आसपास लोगों ने उनके…
फरीदाबाद : देश के स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शुमार फरीदाबाद अब क्राइम सिटी बनता जा रहा है। कम से कम आंकड़े तो यही गवाही दे रहे हैं, क्योंकि फरीदाबाद में पिछले 5 दिनों के अंदर 5 हत्या के मामले सामने आए हैं जिसके बाद लोगों में डर का माहौल है। ताजा मामला डबुआ कॉलोनी से सामने आया है जहां युवक की डबुआ थाना इलाके में हत्या कर दी गई। युवक का शव बरसाती पानी में पड़ा हुआ मिला । परिजनों का आरोप है कि इलाके में सक्रिय शराब माफिया ने चंदन नाम के युवक की हत्या की है। सूचना…
आज कल लोग रील्स के पीछे इतना पागल हैं कि इस चक्कर में अपनी जान झोंकने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ये चस्का न जाने कितने लोगों का जीवन ले चुका है। फिर भी लोग इससे कुछ भी सबक नहीं सीखते। आए दिन रील्स बनाने के चक्कर में लोगों को हादसे का शिकार होते हुए देखा जाता है लेकिन उससे भी ज्यादा लोगों के स्टंट वाले रील्स दिखते हैं। जिसमें लोग बाइक या 4 पहिया वाहन पर स्टंट करते हुए रील्स बनाते हैं। हाल में ही दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां 3 लोग…
