दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग के अंदर दिन-दहाड़े चौंकाने वाली लूट के महज 3 दिन बाद, मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट इलाके में बदमाशों ने एक और लूट को अंजाम दिया. इस बार बाइक सवार दो बदमाश एक बिजनेसमैन से करीब 3 लाख रुपये कैश समेत उसकी स्कूटी लूटकर ले गए. दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘सूचना मिली कि कल शाम दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक व्यापारी से लगभग 4 लाख रुपये लूट लिए गए हैं. जांच की जा रही है.’ लूट की घटना इलाके में लगे सुरक्षा कैमरों में कैद हो गई,…
Author: faridabadnews24
दिल्ली मेट्रो के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलते हैं। कभी रोमांस करते हुए कपल दिखते हैं तो कभी अश्लील हरकतें करता हुआ कोई शख्स। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों को कई बार हिदायत दी लेकिन इससे लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा और आज भी दिल्ली मेट्रो में ऐसे कई नजारे देखने को मिलते हैं जो लोगों को शर्मशार कर देते हैं। हाल में दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल और दो आंटियों के बीच जमकर बहसबाजी चल रही है। “हम शर्म…
कई लोग अपने सोहत को लेकर बहुत ही फिक्रमंद होते हैं। इसके लिए वह कोई भी नुस्खा और तरीका अपनाने को तैयार हैं। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही देश के बारे में जहां के लोग अपनी सेहत के लिए बहुत ही अजीबोगरीब चीजें खाते रहते हैं। कोई सांप खा रहा है तो कोई कीड़े-मकौड़े खा रहा है। इतने में तो आप यह जरूर समझ गए होंगे कि हम यहां पर किस देश की बात कर रहे हैं। अपने इस अजीबोगरीब खाने के लिए चीन के लोग बहुत ही मशहूर हैं। पेशाब में अंडा उबालकर खाते हैं…
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बजाय अब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अमरनाथ गुफा मंदिर की सुरक्षा करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को शुरू होने वाली वार्षिक हिंदू तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए एक समीक्षा बैठक में निर्णय लिया। 1 जुलाई से शुरू होने वाली 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी। बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने की और इसमें सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के प्रमुख, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के सचिव सामंत गोयल और जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारियों सहित अन्य लोग…
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हर बार अपने लुक से सभी को सरप्राइज कर देती हैं। वह किसी भी चीज से ड्रेस तैयार कर लेती हैं। अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस से उर्फी मशहूर हो गई हैं। मंगलवार को उर्फी पर्पल कलर के बोल्ड आउटफिट में पपराजी के सामने आईं और पोज दिए। इसके अलावा उनका एक अन्य वीडियो आया जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। उर्फी जिस तरह से तैयारी कर रही हैं उसे देखकर साफ लग रहा है कि वह कुछ तो क्रेजी कर रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा…
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अचानक दिल्ली के करोलबाग पहुंच गए। यहां उन्होंने साइकिल व्यापारियों और साइकिल बनाने वालों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने बाइक के दुकान में जाकर भी लोगों से बात की। बाइक मैकेनिक की दुकान पर भी राहुल गांधी ने बाजार में आने वाली समस्याओं पर बात की। इस दौरान कांग्रेस नेता बाइक रिपेयर करने की टेक्निक भी सीखते नजर आए। कांग्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा- यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं राहुल ने इन लोगों साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की और लिखा, ‘‘रिंच (नट बोल्ट कसने का औजार)…
कोलार: इंसान के अपराध करने की भी एक सीमा होती है लेकिन कर्नाटक के कोलार जिले में एक युवक ने वह सीमाएं भी तोड़ दीं। उसने एक शख्स का गला काटा और फिर उसका खून पीने लगा। वह यहीं पर नहीं रुका। उसने इस घटनाक्रम का अपने दोस्त से वीडियो भी बनवाया और पीड़ित के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की। घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी भी नहीं थी लेकिन सोशल मीडिया पर वडियो वायरल होने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय सब्जी और कपड़े का करता है काम जानकारी के…
फरीदाबाद: फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा के वार्ड नंबर 9 से रविवार को दर्जनों लोगों ने आप नेता धर्मवीर भड़ाना के नेतृत्व में पार्टी जॉइन की। वार्ड नं 9 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार मेहर चंद हरसाना ने सभी को पटका एवं टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भड़ाना ने कहा कि हरियाणा में आम…
FARIDABAD: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि बल्लभगढ़ से पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया होगी। मुख्यमंत्री रविवार को पलवल जिला के गांव गदपुरी में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की गौरवशाली भारत रैली को सम्बोधित कर रहे थे। रैली में पहुंचने पर रैली के संयोजक एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथिगणों का अभिनंदन किया। हरियाणा को मिल रहे केंद्र सरकार से बड़े प्रोजेक्ट : मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास की दिशा में उल्लेखनीय कदम…
faridabad: आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी और लोकसभा फरीदाबाद के उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि भाजपा हरियाणा में दस लोकसभा जितने का सपना देख रही है।और जगह जगह भारत गौरवशाली का नाम दे जनता रैली कर वाहवाही बटोरने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता अब भाजपा सरकार और इनके नेताओं को समझ चुकी है।प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि गदपुरी टोल पर भाजपा सांसद ने पचास हजार से ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने के लिए मीडिया के सामने बयान दिया था लेकिन दो हजार भी लोगों को एकजुट नही कर…
