
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हर बार अपने लुक से सभी को सरप्राइज कर देती हैं। वह किसी भी चीज से ड्रेस तैयार कर लेती हैं। अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस से उर्फी मशहूर हो गई हैं। मंगलवार को उर्फी पर्पल कलर के बोल्ड आउटफिट में पपराजी के सामने आईं और पोज दिए। इसके अलावा उनका एक अन्य वीडियो आया जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। उर्फी जिस तरह से तैयारी कर रही हैं उसे देखकर साफ लग रहा है कि वह कुछ तो क्रेजी कर रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है।
क्या क्रेजी करने वाली हैं उर्फी?
उर्फी अपनी बॉडी पर सफेद रंग के पेस्ट की एक मोटी परत चढ़ा रही हैं। इसमें दो लोग उनकी मदद कर रहे हैं। वह इस परत को ऊपर तक चढ़ाने के लिए कहती हैं जिससे वह अच्छे से कवर हो जाएं। उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया जिसमें वह शीशे के सामने खड़ी हैं और नए लुक की तैयारी कर रही हैं। तीसरी फोटो में दो लोग जमीन पर बैठे हैं और काम में लगे हुए हैं।
यूजर्स ने सुनाई खरीखोटी
उर्फी ने इसके साथ लिखा, ‘कुछ बहुत क्रेजी आने वाला है। इंतजार करिए।’ कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, ‘ये सब देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गया?’ एक यूजर कहते हैं, ‘लाज शरम तो है ही नहीं।’ एक ने कहा, ‘इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है क्या?’ एक फैन ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा, ‘उर्फी एकदम बिंदास गर्ल है इसलिए मुझे तो अच्छी लगती है।’
गिरते-गिरते बचीं
इससे पहले उर्फी का जो लेटेस्ट लुक मंगलवार को सामने आया उसमें उन्होंने पर्पल कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी। उन्होंने हाई हील्स और न्यूड मेकअप किया। इसके साथ बालों का बन बनाया। जब वह सीढ़ियों पर खड़ी होकर पोज दे रही थीं तभी वह हील्स की वजह से गिरते-गिरते बचीं।

