मीट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. लोगों के बीच यह धारणा है कि वो जितना मीट खाएंगे, उन्हें उतना ही प्रोटीन मिलेगा लेकिन प्रोटीन के लिए केवल मीट पर निर्भर करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. खासकर एनिमल प्रोटीन हड्डियों को कमजोर कर सकता है. कई अध्ययनों से पता चला है कि प्लांट-बेस्ड प्रोटीन की तुलना में एनिमल-बेस्ड प्रोटीन हड्डियों को कमजोर करता है. कई रिसर्च के अनुसार, जो लोग बहुत अधिक मांस का सेवन करते हैं, उनमें ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर होने की संभावना अधिक होती है. क्या वाकई नॉन वेज से…
Author: faridabadnews24
हरियाणा के करनाल में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी में एसएचओ को रंगे हाथ पकडा। विजिलेंस इंस्पेक्टर की एक टीम ने सेक्टर 12 के थानें में सतबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडा गया। एक केस को बंद करने के नाम पर उसने 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग रखी थी। वहीं एक दुसरे मामले में टीम इंस्पेक्टर सोमेश के नेतृत्व में कुंजपुरा के एसएचओ को गिरफ्तार किया गया। सब-इंस्पेक्टर कुलदीप, व एएसआई राकेश ने एक शिकायत से नाम हटाने पर 80 हजार रुपये की मांग रखी थी। वहीं नाम हटवाने…
फतेहपुर. यूपी से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक निर्दयी पिता ने अपने मासूम बेटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी और उसके शव के तीन टुकड़े कर दिए. पति की करतूत देख बौखलाई पत्नी ने भी उस पर धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया. पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है. दिल को दहला देने वाली ये घटना फतेहपुर जिले की है. जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सुहाईबाग का रहने वाला चंद्रकिशोर लोधी लुधियाना में प्राइवेट नौकरी…
फरीदाबाद : अग्रवाल वैश्य समाज की टीम द्वारा लगातार लगते रक्तदान शिविर व अन्य समाज हित के कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज 74 गणतंत्र दिवस पर सेक्टर 12 में परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल वैश्य समाज की टीम को सम्मानित किया गया। टीम की तरफ से प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल व जिला अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने सम्मान ग्रहण किया व इस सम्मान के लिए प्रशासन का आभार जताया। वही संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल ने बताया की अग्रवाल वैश्य समाज पिछले कई सालों से लगातार समाज हित के कार्य करता रहा है इस पुरस्कार के बाद…
Faridabad : श्री सिद्धदाता आश्रम में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय का आज बसंत पंचमी के अवसर पर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने नए छात्रों का यज्ञेपवीत संस्कार करवाया। जिसके बाद छात्र शिखाबंधन और दंड के साथ भिक्षा मांगने के लिए निकले। वैदिक रीति में इसे बटुकों यानि छात्रों के लिए नए जीवन का प्रारंभ माना जाता है। इस अवसर पर अधिकांश बच्चों के अभिभावक भी पहुंचे और उन्होंने नम आंखों से अपने बच्चों को भिक्षा दी। हालांकि वह अपने बच्चों को धर्म पथ पर आगे बढ़ते…
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शाहरूख खान की फिल्म पठान की तारीफ की है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।यह फिल्म आज हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज हो गयी है। कंगना रनौत ने फिल्म पठान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि फिल्म पठान निश्चित रूप से काम करे और ऑडियंस इसे खूब पसंद करे। कंगना रनौत ने कहा,‘पठान अच्छा कर रही है। ऐसी फिल्में चलनी चाहिए और मुझे लगता है कि जो हमारे हिंदी सिनेमा वाले पीछे रह गए…
बीजिंग. चीन (China) में नेचुरल गैस की भारी कमी के कारण आम नागरिकों को भयानक ठंड से जूझना पड़ रहा है. पहले से ही कोरोना महामारी (Corona epidemic) के कारण नाराज लोगों ने नेचुरल गैस की कमी पर चीन सरकार को जमकर कोसा है. इस बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स ने बड़ी रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसमें बताया गया है कि आम लोगों की शिकायतें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. चीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी में भी ऐसे हालातों को बयां करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चीन में लाखों लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं.…
बस्ती: लॉकडाउन में नौकरी जाने से जीवन में छाए अंधियारे को पुष्पा ने अपनी मेहनत से न सिर्फ दूर किया बल्कि कई और महिलाओं की ताकत भी बनीं. एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली पुष्पा ने नर्सरी खोली और वहां फूलों की खेती शुरू कर दी. शुरू में तो कई दिक्कतें आईं पर पुष्पा रुकी नहीं और आज उनके साथ 50 से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं. पुष्पा ने महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण भी पेश किया है. बस्ती के कप्तानगंज के बिहरा गांव निवासी पुष्पा गौतम पहले एक निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य करती थीं, लेकिन लॉकडाउन में…
हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार में एक घर में बारात का बेसब्री से इंतजार हो रहा था. दुल्हन पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं. लेकिन काफी वक़्त बीत जाने के बाद बारात नहीं पहुंची, तो लड़की के परिजनों ने लड़केवालों से फोन पर बात की. तब उन्हें पता चला कि लग्जरी कार न मिलने की वजह से वर पक्ष बारात लेकर नहीं आ रहे हैं. इतना सुनते ही वधू पक्ष के यहां हड़कंप मच गया. जिसके बाद उन्होंने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में इसकी शिकायत की. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही…
फरीदाबाद : 74वें गणतंत्र दिवस पर जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने जगह-जगह तिरंगा फहराया और लोगों को आजादी के इस पर्व की शुभकामनाएं दी। जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने पहले आशियाना फ्लैट्स सैक्टर-56 में झंडा लहराया और लोगों को आजादी के इस ऐतिहासिक दिन की बधाई दी। इस दौरान राजेश भाटिया ने कहा कि आज का दिन हर देशवासी के लिए खास है क्योंकि आजादी के बाद आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लिखा गया था। उन्होंने कहा कि आजादी हमारी धरोहर है क्योंकि इसे दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों…
