
हरियाणा के करनाल में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी में एसएचओ को रंगे हाथ पकडा। विजिलेंस इंस्पेक्टर की एक टीम ने सेक्टर 12 के थानें में सतबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडा गया। एक केस को बंद करने के नाम पर उसने 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग रखी थी। वहीं एक दुसरे मामले में टीम इंस्पेक्टर सोमेश के नेतृत्व में कुंजपुरा के एसएचओ को गिरफ्तार किया गया। सब-इंस्पेक्टर कुलदीप, व एएसआई राकेश ने एक शिकायत से नाम हटाने पर 80 हजार रुपये की मांग रखी थी। वहीं नाम हटवाने के लिए युवक थाने में रिश्वत की रकम सौंपने के लिए गया, लेकिन किसी कारणों से सोमेश और कुलदीप ने पैसा नहीं लिया। इंस्पेक्टर ने कहा सचिन “हमने दो नाम पंजीकृत किए हैं संदिग्धों के खिलाफ मामले की विभिन्न धाराओं के तहत रिश्वत के आरोप में कार्यवाही की जायेगी।
NEWS SOURCE : chopaltv
