श्रीमान जी. यह बच्चा उम्र करीब 4 साल, आज दोपहर से मेवला महराजपुर से गुम है इस बच्चे के बारे कोई सुचना मिले तो प्रबंधक थाना सूरजकुंड 9582200126 या चोकी सै0 46को 9582200153 पर सूचित करने की कृपा करे। फरीदाबाद पुलिस
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की पारी शुरू करने वाले नड्डा ने फर्श पर सोकर अर्श तक का सफर पूरा किया है। बतौर छात्र नेता जगत प्रकाश नड्डा मंडल कमीशन के विरोध में आंदोलन का हिस्सा बने थे, पदयात्रा के दौरान रात में एबीवीपी कार्यकर्ता का घर ढूंढ कर फर्श पर ही सो जाया करते थे। उन्होंने कहा…
फरीदाबाद : नगर निगम चुनाव के भारतीय जनता पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं, पर सरकार ने जिस तरह से नए सिरे से वार्ड बंदी करने के निर्देश दिए हैं, उससे निगम चुनाव के जल्द होने की राह आसान नहीं दिखती और अगर चुनाव देरी से होते हैं तो फिर संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां धरी रह सकती हैं। अब प्रदेश सरकार के शहरी निदेशालय ने निगम चुनाव की वार्ड बंदी परिवार पहचान पत्र के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के बाद जिला प्रशासन वार्ड बंदी की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू…
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अपनी मनपसंद नौकरी सर्च कर रही एक 26 वर्षीय महिला के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट के ठाणे की रहने वाली महिला को इंस्टाग्राम पर नौकरी का ऑफर मिला था. नौकरी वाले पोस्ट के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में ज्वॉइनिंग प्रोसेस के लिए एक पेमेंट लिंक शेयर किया गया था. महिला ने इंस्ट्रक्शन फॉलो करते हुए पेमेंट लिंक पर क्लिक कर दिया और डिटेल्स शेयर कर दी थी. इस पेमेंट के बाद 6 दिनों के अंदर उसके बैंक अकाउंट से कुल 5 लाख 38 हजार 173 रुपये कट गए l…
फरीदाबाद, 18 जनवरी। गुरूद्वारा श्री गुरू कलिगघर साहिब जवाहर कालोनी एनआईटी फरीदाबाद के प्रधान अमरीक सिंह ने अपनी नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से घोषित की। जिसमें प्रधान अमरीक सिंह के अलावा वाइस प्रैसिडेंट के रूप में जोगेन्द्र सिंह, जनरल सैकेट्री गुरूदीप सिंह, ज्वाईंट सैकेट्री सुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष गुरूचरण सिंह, एग्जिीक्यूटिव मैम्बर के रूप में हरसाल सिंह, गुरू शेर रणजीत सिंह, जसपाल सिंह, हरविन्दर सिंह घोषित हुए। लखा सिंह, गुरमीत सिंह, हरविन्दर सिंह राजू, सुमन, हरमीत घोषित किए गए। अमरीक सिंह ने बताया कि गुरूद्वारा श्री गुरू कलिगघर साहिब जवाहर कालोनी एनआईटी फरीदाबाद का नया रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसके बाद सर्व सम्मति…
पुलिस अधिकारी, 20 साल से भयानक अपराधों को अंजाम दे रहा था लेकिन फिर भी गिरफ्तार नहीं हुआ. डेविड महिलाओं को डेटिंग साइट्स से अपना शिकार बनाता था. वह इनका भरोसा जीतकर इनका फायदा उठाता. वह महिलाओं को गुलाम कहकर पुकारा करता था. इसके बाद वह महिलाओं को भयानक यातनाएं देता था. एक पुलिस अधिकारी को दर्जनभर महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन अपराधों के आरोपों को स्वीकार करने के बाद गिरफ्तार किया गया है. उसने रेप सहित कम से कम 71 यौन अपराधों को अंजाम दिया है. 48 साल के इस अधिकारी ने बॉयफ्रेंड बनकर 12 महिलाओं को…
मुंगेली। बच्चे भगवान के रूप होते हैं और सनातन धर्म में बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है. वहीं दूसरी तरफ कलयुग में ऐसे राक्षस भी हैं, जो नन्ही बच्चियों को भी हवस का शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसी ही एक घटना निजी स्कूल संचालक के बस कंडक्टर के द्वारा स्कूल से लौटते वक्त चलती बस में 5 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की गई, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की है. बच्ची उस हादसे के बाद से डरी हुई है. बता दें कि ग्राम करही में संचालित निजी स्कूल…
यूपी के हरदोई जिले में एक भाजपा नेता पर सपा नेता की बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगा है. इस मामले में सपा नेता ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी गलत काम करने वालों के साथ नहीं है. कानून अपना काम करेगा. उत्तर प्रदेश के हरदोई में बीजेपी के अधेड़ उम्र के नगर महामंत्री पर 26 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है. आरोप है कि 47 साल के बीजेपी नगर महामंत्री एक…
भारतीय बाजार में दस रुपए के सिक्के का जबरदस्त चलन है। हर छोटे लेन-देन में इसका खूब उपयोग होता है। अब यह अफवाह उड़ रही है कि सरकार ने इस सिक्के को बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कहां से शुरू हुई यह अफवाह और इसकी हकीकत क्या है। दरअसल, छत्तीइसगढ़ के बलौदाबाजार शहर में 10 रुपए के सिक्के नहीं चलने का अफवाह इस तरह से फैली हुई है कि व्यापारी और ग्राहक 10 रुपए का सिक्का नहीं ले रहे हैं। व्यापारी कहते हैं कि 10 रुपए का सिक्का नहीं चलता और ग्राहक कहते हैं कि हमें 10 रुपए…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं. खुद को देश की सबसे स्मार्ट पुलिस बताने वाली दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, चौकसी बरती जा रही है फिर भी आपराधिक वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है. दिल्ली में एक और किन्नर की हत्या हो गई है. घटना राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र के रघुबीर नगर सी-ब्लॉक की है. जानकारी के मुताबिक राजौरी गार्डन थाने की पुलिस को खून से सनी एक लाश पड़े होने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर राजौरी गार्डन थाने की…
