Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पार्टी ने निकाला, सपा नेता की 26 साल की बेटी के साथ फरार हो गया 47 साल का BJP नगर महामंत्री, FIR भी दर्ज

पार्टी ने निकाला, सपा नेता की 26 साल की बेटी के साथ फरार हो गया 47 साल का BJP नगर महामंत्री, FIR भी दर्ज

faridabadnews24By faridabadnews24January 18, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

यूपी के हरदोई जिले में एक भाजपा नेता पर सपा नेता की बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगा है. इस मामले में सपा नेता ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी गलत काम करने वालों के साथ नहीं है. कानून अपना काम करेगा.

 

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बीजेपी के अधेड़ उम्र के नगर महामंत्री पर 26 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है. आरोप है कि 47 साल के बीजेपी नगर महामंत्री एक सपा नेता की 26 साल की बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया.

सपा नेता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है. बीजेपी नेता के इस कृत्य से पार्टी की किरकिरी होने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उसे पार्टी से निष्कासित कर मामले को कानून के ऊपर छोड़ने का दावा कर रहे हैं. दरअसल, यह मामला हरदोई शहर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले का है. यहां भाजपा के 47 साल के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला पर समाजवादी पार्टी के नेता की 26 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है. सपा नेता की ओर से पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि भाजपा नगर महामंत्री आशीष शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला 13 जनवरी को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है.

सपा नेता के मुताबिक, 47 वर्षीय आशीष शुक्ला दो बच्चों का पिता है और बीमा एजेंट का काम करता था. आशीष शुक्ला उर्फ राजू ने उनकी 26 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा दिया और उसे लेकर फरार हो गया. सपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कर लिया है. अब पुलिस फरार बीजेपी नेता आशीष शुक्ला और सपा नेता की बेटी की खोजबीन में जुटी है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है. जल्द ही युवती को बरामद किया जाएगा और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वही इस मामले में सपा कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के जरिए बीजेपी पर हमला किया गया है.

 

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने 12 जनवरी को जारी किया निष्कासन पत्र

बीजेपी जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा की ओर से आरोपी नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत 12 जनवरी का निष्कासन पत्र जारी किया गया है. इसके साथ ही पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई किए जाने का दावा किया जा रहा है. वहीं सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि आशीष शुक्ला बीजेपी का नगर महामंत्री है. उसका सपा के कार्यकर्ता के घर आना जाना था. शादीशुदा और दो बच्चे होने हैं, इतनी उम्र में घिनौना काम किया है. सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं. यह लगातार चुनाव में वोट मांगते हैं, मैंने उनकी तस्वीरों को देखा है. मीटिंग को ज्वाइन करते समय कई तस्वीरें देखीं. पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे.

 

 

घटना को लेकर क्या बोले बीजेपी जिलाध्यक्ष?

बीजेपी जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि जिन पर आरोप लगा है वो हमारे पार्टी के कार्यकर्ता थे, उन पर आरोप है, लेकिन जिस पक्ष से आरोप लगाया जा रहा है, उस तरफ से हमें कोई अधिकृत सूचना नहीं है, लेकिन फिर भी भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा स्पष्ट है. गलत काम कोई भी करेगा, कानून अपना काम करेगा. कानून उसको सजा देगा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं खड़ी है, जिसका समाज विरोधी आचरण हो. हम निश्चित तौर पर उस व्यक्ति के साथ नहीं खड़े हैं और कानून अपना काम करेगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी पार्टी के नियमों की अवहेलना कर रहे थे, अनुशासनहीनता कर रहे थे और पार्टी विरोधी आचरण भी था, उस कारण से उनको  पार्टी ने पहले ही उनकी प्राथमिक सदस्यता बर्खास्त हो चुकी है.

 

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- केस दर्ज कर की जा रही है कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि 13 जनवरी को एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया है कि 13 जनवरी को लगभग 2:30 बजे उनकी बेटी जिसकी उम्र लगभग 26 साल है, वह घर से कहीं चली गई. पता चला कि आशीष शुक्ला नाम का एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है. पुलिस को उनके द्वारा तहरीर दी गई है. उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है.

NEWS SOURCE : aajtak

 

de 47 años El partido expulsó el secretario general de la ciudad de BJP faridabadnews faridabadnews24 FIR también presentó se fugó con la hija de 26 años del líder del SP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.