अगर आप निवेश के लिए एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म की तलाश में है, तो पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें निवेश कर आप भविष्य के लिए मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इस स्कीम में अभी 6.7 फीसदी तक रिटर्न मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम को महज 100 रुपये निवेश कर शुरू किया जा सकता है। इस स्कीम में मिलने वाला रिटर्न हर तिमाही में कैलकुलेट किया जाता है। चलिए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश कर लखपति कैसे बन सकते हैं।…
Author: faridabadnews24
Delhi News: दिल्ली के रहवासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब परिवहन विभाग ने लोगों के लिए एक नया नियम निकाला है, जिसके मुताबिक अब गाड़ी चालकों को अपने वाहन पर कलर कोडेड स्टिकर लगाना पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने इसके लेकर एक पब्लिक नोटिस भी जारी किया है। पब्लिक नोटिस में कहा गया कि दिल्ली मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक, स्टीकर न लगाने वाले गाड़ी चालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। सभी गाड़ी चालकों के लिए अनिवार्य रविवार को जारी नोटिस के मुताबिक, ये स्टिकर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के ही आदेश का हिस्सा हैं, जिसे…
अगर आप पुलिस में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 8 हजार से अधिक पद पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू नहीं हुआ है। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई 2025 निर्धारित की गई है, इच्छुत उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।…
Viral On Social Media: जिम से जुड़े वीडियो लोग अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जहां वे कभी अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ जाएंगे तो कभी हैवी एक्सरसाइज करने हुए। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक नई-नवेली भाभी साड़ी पहने जिम में भारी-भरकम वेटलिफ्टिंग करती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो ने ना सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है बल्कि अच्छे-अच्छे पहलवानों के भी पसीने छुड़ा दिए हैं। https://www.faridabadnews24.com/63292/ जिम में भारी-भरकम वजन उठाते दिखीं भाभी वीडियो में आप देख सकते हैं…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, दिल्ली प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन प्रीतमपुरा स्थित अग्रसेन भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तिलकराम, विधायक त्रिनगर दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि पवन गोयनका, सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीपति भूतोड़िया ने सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश सिंगल को दिल्ली प्रांत का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जिन्हें सभी शाखाओं ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ग्रेटर फरीदाबाद शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष मधुसूदन माटोलिया, महासचिव लोकेश खेतान एवं कोषाध्यक्ष रोहतास रिजवाल को सत्र 2025-27…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति द्वारा आज सराय ख्वाजा स्थित बजरंग चौक से पल्ला थाने तक मशाल यात्रा निकाली गई। मशाल यात्रा का स्वागत मार्किट के दुकानदारों व आम जन ने फूल मालाओं से स्वागत किया । मशाल यात्रा का नेतृत्व फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर समाजसेवी एवं दलित चिंतक अशोक रावल, सरदार उपकार सिंह के अलावा पल्ला, सराय, तिलपत सहित अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों लोग शामिल रहे। https://www.faridabadnews24.com/63302/ उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सतीश चोपड़ा ने कहा कि संघर्ष समिति पिछले 139 दिनों से…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : संगठन के मजबूती को लेकर जननायक जनता पार्टी के प्रभारी ऋषि राज राणा एवं कुलदीप मलिक ने आज जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के अध्यक्षता में फरीदाबाद के सभी हल्को में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की । जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दिशा निर्देश अनुसार आज जिला फरीदाबाद के प्रभारी ऋषि राज राणा एवं कुलदीप मलिक ने फरीदाबाद के हलका पृथला, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद एन आईं टी, बडकल विधानसभा में पार्टी वर्करों के साथ मीटिंग की जिसमें संगठन के विस्तार एवं नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज सेक्टर-23, संजय कॉलोनी, वार्ड नंबर- 5, गली नंबर 42, जिंदल चौक आरएमसी सड़क, विभिन्न गलियों में इन्टरलॉकिंग टाईल लगाने के कार्य का शिलान्यास कर बुजुर्गों के हाथों से नारियल तुड़वाया। साथ ही उन्होंने सेक्टर 23 स्थित मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल में अटल टिंक रिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा लोकसभा क्षेत्र मेरे लिए मंदिर है इस क्षेत्र में रहने वाले लोग मेरे लिए भगवान् से कम नहीं,…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : साई धाम द्वारा आयोजित 72वें सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। जिसमें रोटरी क्लब दिल्ली साउथ सेंट्रल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज पूजन राम पाल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद, साई धाम के संस्थापक अध्यक्ष डा. मोतीलाल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता व शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसायटी के एडवाजरी बोर्ड मेम्बर द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात शिरडी साई बाबा स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व कवि सम्मेलन प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। https://www.faridabadnews24.com/63292/ मुख्य अतिथि पंकज पूजन राम पाल ने…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : समाज सेवा में अग्रणी बन्नूवाल वेलफेयर एसो. के समस्त पदाधिकारियों ने आज भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल का स्वागत किया और उनकी नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। एसो. द्वारा सेक्टर-16 में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को बसाने में बन्नूवाल समाज का अह्म योगदान रहा है। बंटवारे के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए बन्नूवाल समाज के लोगों ने अपनी मेहनत और ईमानदारी की बदौलत इस जिले को नया स्वरूप दिया और सेक्टर-24 इसका बड़ा उदाहरण…
