आगरा में हनीट्रैप का गैंग चलाने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पति, पत्नी कारोबारियों को हनीट्रैप के जाल में फंसा कर उसने मोटी रकम वसूलते थे. रुपये ना देने या विरोध करने पर ये लोग उनके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देते थे. पति-पत्नी मिलकर अब तक कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुके हैं. पुलिस की गिरफ्त में आए पति का नाम विद्याराम और पत्नी का नाम पूजा है. दोनों आरोपी हरियल कॉलोनी तमशिया बसेड़ी थाना जनपद धौलपुर राजस्थान के रहने वाले है. पुलिस ने इनके…
Author: faridabadnews24
चीन में खतरनाक रफ्तार से बढ़ते कोरोना संक्रमण से भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है. ये चिंता इसलिए भी ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि कोरोना के जिस नए BF.7 वैरिएंट ने चीन में कोविड को इतनी तेजी से फैलाया है, उसके 5 केस भारत में भी मिल गए हैं. इनमें से 3 केस गुजरात तो 2 मामले ओडिशा में सामने आए हैं. एक बार फिर कोरोना को लेकर बढ़ती सतर्कता के बीच अब इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भारत की जनता को कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज की जरूरत है? इन सभी सवालों…
फरीदाबाद: सेक्टर-11 डी के रहने वाले एक व्यक्ति से केरल की रहने वाली दंपती ने आयुर्वेदा का उद्योग लगाने और सेंटर खोलने के नाम पर 37 लाख 54 हजार रुपये ठग लिए। राज जय सिंह ने पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को दी शिकायत में बताया कि उसके जानकार एल्डो ने केरला के रहने वाले डा. वी.बी. अजया कुमार और उसकी पत्नी आशा अजया कुमार से मुलाकात कराई थी। उद्योग में हिस्सेदारी का दिया था झांसा एल्डो ने बताया कि ये त्रिवेणी आयुर्वेदा के निर्माता हैं। कई बार मुलाकात होने के बाद उन्होंने कहा कि वे फरीदाबाद में अपना उद्योग लगाना…
फरीदाबाद : देश के 13 राज्यों में अपनी सांस्कृतिक विरासत को अपने में समेटे गुर्जर समाज पहली बार आर्गनाइज तरीके से खुलकर सामने आ रहा है। इसके लिए 23 व 24 दिसंबर को सूरजकुंड मेला परिसर में गुर्जर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लाखों की संख्या में समाज के लोगों के जुटने का दावा किया गया है। महोत्सव की आयोजक गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के सदस्यों ने आज मीडिया से बात की। इसमें बताया कि गुर्जर समाज की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है लेकिन किन्हीं कारणों से उनके खिलाफ नकारात्मक प्रोपगेंडा चलाया गया और उन्हें राजनैतिक,…
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा में प्रवेश करने के बाद से कांग्रेसियों का उत्साह बढ़ा हुआ है। यह यात्रा आगामी 23 दिसंबर को फरीदाबाद जिले में आएगी, जिसे सफल बनाने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने एड़ी चोटी चोटी का जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने बल्लभगढ़ के सेक्टर 62 में एक नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को इस रैली में आने के लिए आमंत्रित किया।…
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में प्रवेश कर गई। मुंडका बॉर्डर से हरियाणा में यात्रा के आगमन पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनता के प्यार को देखकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान इतने गदगद हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया कि जिससे विरोधियों को उनकी चुटकी लेने का एक मौका मिल गया। उन्होंने गलती से यह लिख दिया राहुल गांधी के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और उदयभान के प्रति लोगों में भारी रोष नजर आ रहा है। इसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल…
22 साल के युवक ने पूर्व प्रेमिका को 4 महीने तक होटल में गुलाम बनाकर रखा और रेप किया. युवती ने पूर्व प्रेमी के चंगुल से बचने के लिए प्रेग्नेंसी का बहाना बनाया. इसके बाद वह आजाद हो सकी. आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है. कोर्ट ने शख्स को जमानत देने से इनकार कर दिया है. ‘डेली मेल’ के मुताबिक, 22 साल के युवक इस्माइल पैट्रिको एग्वरे को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया. उसने अमेरिका के जॉर्जिया में मौजूद होटल में पूर्व प्रेमिका को चार महीने तक सेक्स स्लेव बनाकर रखा. पैट्रिको ने लड़की को दक्षिणी…
आगरा जिले के एत्माद्दौला क्षेत्र की एक युवती ने निजी अस्पताल संचालक और उसके दोस्त पर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अस्पताल संचालक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे अपने दोस्त को भेज दिया, जिसका फायदा उठाते हुए उसके दोस्त ने भी ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह नौ महीने पहले ट्रांस यमुना कालोनी स्थित एक अस्पताल में काम करने गई थी। अस्पताल संचालक रामपाल ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। उससे…
कोरोना को लेकर चीन समेत दुनिया के कई देशों में डराने वाले हालात हैं। कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा बुरी स्थिति चीन में है। चीन में महामारी से हजारों लोगों की मौत हो रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं हैं। अंतिम संस्कार के लिए भी घंटों वेटिंग चल रही है। भयावह स्थिति को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। इसी सिलसिले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। किसी भी स्थिति के लिए तैयार- मांडविया बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख…
घायल मरीज को अस्पताल पहुंचान किसी भी एंबुलेंस ड्राइवर की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। लेकिन ओडिशा के इस ड्राइवर के लिए ऐसा नहीं है। एंबुलेंस ड्राइवर ने मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में पहले खुद दारू पी और फिर साथ में घायल मरीज को भी दो पेग पिलाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एंबुलेंस ड्राइवर तिर्तोल इलाके में एक राजमार्ग के किनारे अपनी एंबुलेंस को खड़ा करता और फिर वह दारू के पेग बनाने लगदा है। ड्राइवर खुद तो पीता ही है साथ में मरीज को भी दो…
