Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भीड़ में मास्क लगाने की सलाह, कोरोना अभी जिंदा है… स्वास्थ्य मंत्रालय ने की हाई लेवल बैठक

भीड़ में मास्क लगाने की सलाह, कोरोना अभी जिंदा है… स्वास्थ्य मंत्रालय ने की हाई लेवल बैठक

faridabadnews24By faridabadnews24December 21, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कोरोना को लेकर चीन समेत दुनिया के कई देशों में डराने वाले हालात हैं। कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा बुरी स्थिति चीन में है। चीन में महामारी से हजारों लोगों की मौत हो रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं हैं। अंतिम संस्कार के लिए भी घंटों वेटिंग चल रही है। भयावह स्थिति को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। इसी सिलसिले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

 

किसी भी स्थिति के लिए तैयार- मांडविया

बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश से कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। मांडविया ने ये भी कहा कि संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। हम किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

In view of the rising cases of #Covid19 in some countries, reviewed the situation with experts and officials today.

 

COVID is not over yet. I have directed all concerned to be alert and strengthen surveillance.

 

We are prepared to manage any situation. pic.twitter.com/DNEj2PmE2W

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) December 21, 2022

 

एहतियात खुराक लेने की अपील

बैठक के बाद नीयि आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में केवल 27-28% लोगों ने एहतियाती खुराक ली है। हम अन्य लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हैं कि वे एहतियाती खुराक लें। एहतियाती खुराक सभी के लिए अनिवार्य और निर्देशित है।

 

मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह

वीके पॉल ने अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह उन लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी है या जिनकी उम्र अधिक है।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

Advice to apply mask in the crowd Corona is still alive… Health Ministry holds high level meeting faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.