WhatsApp यूजर्स के लिए एक नया फीचर जल्द लाने जा रही है। इस नए फीचर से WhatsApp पर व्यवसायों (businesses) को श्रेणी यानी कैटेगरी के हिसाब से सर्च करने की क्षमता मिलेगी। जैसे यूजर्स यात्रा (travel) या बैंकिंग क्षेत्र में से किसी को सर्च करने के लिए किसी एक के नाम से सर्च कर सकते हैं। WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिये घोषणा करते हुए कहा कि नया फीचर यूजर्स को वेबसाइट पर फोन नंबर खोजने या अपनी कांटेक्ट लिस्ट में किसी एक को खोजने से बचाएगा। वर्तमान में यह फीचर इंडोनेशिया, मैक्सिको, कोलंबिया, यूनाइटेड किंगडम और ब्राज़ील के…
Author: faridabadnews24
तेज गति से चलने की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र प्रदेश के साढ़ ग्यारह लाख उपभोक्ताओं के पुराने तकनीकी थ्रीजी स्मार्ट मीटर बदले जाएंगे। इसके लिए यूपी पावर कारपोरेशन के प्रबंधन ने प्रदेश में इन स्मार्ट मीटरों को लगाने वाली कंपनी को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। उनसे कहा गया है कि इन मीटरों को तत्काल बदला जाए। उ.प्र. पावर कारपोरेशन ने प्रदेश के 11 लाख 54 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर लगे पुरानी थ्री-जी तकनीकी के स्मार्ट मीटर को बदलने के लिए एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) के सीईओ को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया…
शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और जीवन सुखमय हो जाता है। हनुमान जी व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं शनिवार के दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए… हनुमान चालीसा का पाठ हनुमान जी की कृपा प्राप्त…
नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज पर्चे वापस लेने के बाद प्रत्याशियों की संख्या फाइनल हो जाएगी। अभी तक 21 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है। शनिवार को आखिरी दिन ऐसे में कुछ और पर्चे वापस लिए जा सकते हैं। वहीं, राजनीतिक दल बागियों को मनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। संभवत: कई और सीटों पर बागी प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं। टिकट न मिलने से भाजपा समेत दूसरे दलों के प्रत्याशियों ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन कर दिया था। ऐसे में राजनीतिक दल अपने-अपने नेताओं की नाराजगी दूर करने में…
भागलपुर। पांच साल की बच्ची को बिस्कुट का लालच दे दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त प्रमोद मंडल को अब जेल में उम्रकैद की सजा काटनी होगी। विशेष पाक्सो न्यायाधीश पन्ना लाल की अदालत ने शुक्रवार को दुष्कर्म कांड के दोषी प्रमोद मंडल को आजीवन कारावास की सजा अपने निर्णय में दी है। विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त को एक लाख रुपये का अर्थदंड भी देने को कहा है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने की सूरत में एक साल की अतिरिक्त सजा अभियुक्त को काटनी होगी। अपने निर्णय में विशेष न्यायाधीश ने पीडिता की आर्थिक मदद के लिए पांच लाख रुपये की…
स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा खान-पान भी जरुरी है। कुछ गलत खाने का प्रभाव सीधा लिवर पर पड़ता है। गलत खाने से आपका लिवल सबसे पहले प्रभावित होता है। यह खाना पचाने, मेटाबॉल्जिम स्तर को हाई रखने, विटामिन्स-मिनरल्स को स्टोर करने, रक्त में से टॉक्सिक चीजों को छानने में सहायता करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिवर शरीर का ऐसा भाग है जो शरीर में किसी भी तरह का नुकसान होने पर अपने आप को खुद ही ठीक कर लेता है। यदि आप लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन फूड्स का सेवन करें। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स जिनका…
9 दिसंबर को जननायक जनता पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली रैली बेहद महत्वपूर्ण है। यह रैली 2024 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव का ट्रेलर होगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भिवानी पहुंचकर अपनी मजबूत हिस्सेदारी दर्ज कराने की अपील की है। दुष्यंत चौटाला झज्जर में जजपा की जिला स्तरीय बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक करने पहुंचे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी के इस साल जजपा का स्थापना दिवस आगामी चुनावों का ट्रेलर होगा, अगले साल 9 दिसंबर को चुनावी रैली होगी और साल 2024 में पार्टी के स्थापना…
E-Shram Card Update: ई-श्रम कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आपके पास भी ये कार्ड है तो अब आपके खाते में जल्द ही पैसा आने वाला है. सरकार की ओर से कार्डधारकों को 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं. अगर आप भी इस सुविधा का फायदा लेना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. कौन लोग आते हैं कैटेगिरी में? ई-श्रम कार्ड की कैटेगिरी में रेहड़ी पटरी वाले, नाई, धोबी, रिक्शा चालक, ठेला चालक, दर्जी, मोची, फल बेचने वाले, सब्जी बेचने वाले समेत कई लोग शामिल होते हैं. 11 करोड़ लोग करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन बता दें…
Shop at Railway Station: आज के समय में रेलवे स्टेशन को भी एयरपोर्ट के तर्ज पर बनाया जा रहा है, जहां यात्रियों को सब सुख सुविधा देने की कोशिश की जाती है. इसलिए रेलव समय-समय पर कई तरह के टेंडर जारी करता है. आप कभी न कभी रेलवे स्टेशन पर गए होंगे, आपने देखा होगा कि वहां कई तरह-तरह के स्टॉल रहते हैं जैसे चाय, कॉफी और तरह-तरह के नाश्ते. नाश्ता तो छोड़िये पानी का कारोबार ही करोड़ो रुपये का हो चुका है और सबसे ज्यदा पानी की बोतलें रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर ही बिकती है क्योंकि कोई…
स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। यह बात जानने के बावजूद भी मां- बाप बच्चों से माेबाइल को दूर नहीं कर पा रहे हैं। बिगड़ते हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र में यवतमाल के एक गांव में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये फैसला सभी गांव वालों की सहमति से लिया गया। कोविड के बाद बच्चों की बिगड़ी आदत दावा किया जा रहा है कि यह राज्य में इस तरह का पहला फैसला है। गांव के सरपंच का कहना है कि ‘‘कोविड-19 महामारी…
