स्कूल की यादें आज भी हमें अपने बचपन की याद दिला देती हैं। अगर आज हम सबसे ज्यादा किसी चीज को मिस करते हैं तो वह है हमारा स्कूल और हमारे स्कूल के दोस्त। बचपन में स्कूल एक ऐसी जगह थी जहां हर सुबह नई उमंग और शरारतों से भरी होती थी। अब जब भी वो दिन याद आते हैं तो हम इसी सोच में डूब जाते हैं कि, ‘यार वो भी क्या दिन थे।’ हम सबके स्कूल की शुरुआत मॉर्निंग असेंबली से होती थी। जहां सैकड़ों बच्चे एक साथ अनुशासन में खड़े होकर एक सुर में प्रार्थना गीत गाते…
Author: faridabadnews24
बिहार के औरंगाबाद जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कुछ लोगों और एक तांत्रिक द्वारा 65 वर्षीय एक व्यक्ति की बलि दे दी गई। बुजुर्ग शख्स को बलि दिए जाने के बाद उसके धड़ को होलिका दहन की आग में जला दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बुजुर्ग की गुमशुदगी की शिकायत औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक (SP) अंबरीश राहुल ने कहा, ’13 मार्च को मदनपुर पुलिस को गुलाब बिगहा गांव के निवासी युगल यादव (65) की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच दल गठित किया।…
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस इस बार पूरे आक्रामक अंदाज में नजर आई। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी कमी अगर कुछ रही तो विधायक दल के नेता की रही। कांग्रेस विधायकों के बार-बार के अनुरोध और पूरे दबाव के बावजूद हाईकमान ने कांग्रेस विधायक दल के नेता का नाम घोषित नहीं किया। इससे कांग्रेस विधायक मायूस नजर आए, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सदन में पूरे समय विपक्ष के नेता की भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत सत्ता पक्ष के अधिकतर मंत्रियों ने भी हुड्डा को विपक्ष के नेता के रूप में सम्मान दिया, लेकिन कई बार भाजपा…
Delhi Traffic Advisory : इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है, जिसका समापन सात अप्रैल को होगा। नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों को समर्पित होते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के चौबीसों घंटे कालकाजी मंदिर में आने की उम्मीद है। सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और विजिटर्स की सुविधा के लिए यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। इस दौरान बाहरी रिंग रोड से आस्था कुंज रोड और लोटस टेंपल रोड के टी-पाइंट तक शमशान घाट रोड…
Chaitra Navratri 2025: नवरात्र के अवसर पर माता वैष्णो देवी धाम पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप भी इन पवित्र दिनों में धाम जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस लेख में हम आपको कई जरूरी बातें बताएंगे। दरअसल, वैष्णो देवी भवन पर श्राइन बोर्ड की ओर से कई ऐसी सुविधाएं और सेवाएं बिल्कुल मुफ्त (Free Services at Vaishno Devi Dham) उपलब्ध करवाई जाती हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में आइए, इन सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं और जानते हैं उन नई सेवाओं…
Haryana Anganwadi Job: हरियाणा विधानसभा में लगातार आंगनवाड़ी में खाली पदों का मुद्दा उठा था। इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने भी इसका ब्यौरा मांगा था। जिसके बाद इससे संबधित मंत्री ने जवाब दिया जानकारी में निकल कर सामने आया के करनाल में आंगनवाड़ी वर्करों के 1479 और हेल्परों के 1454 स्वीकृत पद हैं। इन रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव विचाराधीन है। विभाग वर्कर और हेल्पर की नियुक्तियों के लिए चयन मानदंडों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। बता दें कि यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायक…
क्या आप केले में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्वों के बारे में जानते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फल में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-6, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, पोटैशियम जैसे तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इस फल को सही मात्रा में और सही तरीके से खाना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दूर हो जाएंगी पेट से जुड़ी समस्याएं केले में मौजूद तत्व आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए…
हैदराबाद: मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी डॉक्टर सुधाकर पठारे की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। ये कार एक्सीडेंट हैदराबाद में हुआ है। बता दें कि सुधाकर पठारे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे। वह 2011 बैच के IPS अधिकारी थे। पुलिस अधिकारी ने की मौत की पुष्टि एसपी नगर कुरनूल वैभव गायकवाड़ (IPS) ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सुधाकर पठारे आईपीएस 2011 (डिप्टी एसपी भर्ती) और उनके सह-भाई भागवत खोडके की आज तेलंगाना के श्रीशैलम नगर कुरनूल के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दुखद खबर है। मेरी संवेदनाएं और…
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों के हित में लगातार नई योजनाएं ला रही है। प्रदेश में कई ऐसे परिवार हैं जो अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन परिवारों को वित्तीय सहारा देने के लिए सरकार ने हर महीने 2750 रुपये की आर्थिक सहायता देने क योजना बनाई है। यह योजना बीपीएल (BPL) और नॉन-बीपीएल (Non-BPL) दोनों श्रेणियों के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को बहुत ही सरल…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में संचालित डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान नन्ही बच्चियों ने माता का रुप धारण करके उपस्थितजनों को भोर विभोर कर दिया और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने बच्चों की इस पहल की जमकर प्रशंसा की। डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि नवरात्रि पर्व कल से शुरू होंगे और इसको लेकर मंदिर में तैयारियां लगभग पूरी हो…
