
पटना: बिहार सरकार ने राज्य के नागरिकों को बड़ी राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. ऊर्जा विभाग ने हर परिवार को हर महीने 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव तैयार किया है जिसे वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है. अब यह प्रस्ताव जल्द ही राज्य मंत्रिपरिषद यानी नीतीश कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा. मंत्रिपरिषद की हरी झंडी मिलते ही यह योजना लागू हो जाएगी, जिससे बिहार के लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली बिना किसी चार्ज के दी जाएगी. हालांकि, इससे अधिक खपत होने पर ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान करना होगा. बिहार की नीतीश सरकार के इस कदम से विशेष रूप से निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों को लाभ मिलेगा जिनके लिए बिजली बिल एक बड़ा खर्च है. इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली दरों में भी रियायत देने की योजना है जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होगा. ऊर्जा विभाग के अनुसार, इस योजना से राज्य सरकार पर अनुदान का बोझ बढ़ेगा, लेकिन यह कदम जनकल्याण के लिए उठाया जा रहा है.
जानिए धार्मिक मान्यता और वैज्ञानिक कारण, सावन में क्यों नहीं खाने चाहिए दूध-दही और बैंगन?
बिहार के हर परिवार को मिलेगी राहत!
नीतीश सरकार का जनकल्याणकारी कदम
अपनी खूबसूरत आंखें करेंगे दान, मरने के बाद किसी और को रोशनी देगा ये एक्टर
