पुराने जमाने से गर्मियों के मौसम में छाछ पीने की सलाह दी जाती रही है। छाछ यानी मट्ठा यानी बटरमिल्क पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। गर्मियों में लोग अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या का शिकार बन जाते हैं। लेकिन अगर आप एक गिलास छाछ पीना शुरू कर देंगे, तो डिहाइड्रेशन के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि रोज छाछ पीने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ सकता है गट हेल्थ के लिए फायदेमंद छाछ में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ के…
Author: faridabadnews24
बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति पर आरोप लगा है कि उसने अपनी पत्नी की इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की आदत से खफा होकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया और जमकर बवाल हुआ। मृतक ममता देवी बिक्रमगंज निवासी टीपू साह की पत्नी थी। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद शव को गायब करने की कोशिश की गई, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया। बुधवार सुबह जैसे ही…
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, दिल्ली प्रांत के नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष विमल खंडेलवाल को विधिवत रूप से अध्यक्ष पद की पिन लगाकर युवा भवन के प्रांतीय कार्यालय साहिबाबाद में कार्यभार सौंपा गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंच के राष्ट्रीय, प्रांतीय और शाखाओं के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने युवा विमल खंडेलवाल को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवा एवं संगठन को मिलेगी नई दिशा अपनी नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए युवा विमल खंडेलवाल…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : टीबी मुक्त अभियान के द्वारा प्रदेश सहित देश को भी टीबी मुक्त बनाना है और यह तभी संभव होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग इस अभियान में जुड़कर अपना सहयोग करे। यह बात उपायुक्त(डीसी) विक्रम सिंह ने आज सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में आयोजित टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम में कही। टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम में जिला फरीदाबाद की टीबी मुक्त पंचायतों को पुरस्कृत किया गया जिनमें ग्राम पंचायत जुन्हैड़ा, भत्तपुरा और खेड़ा को टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए रजत पदक और साथ ही 42 ग्राम पंचायतों को कांस्य…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : पुलिस उपायुक्त, महिला, उषा के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस के महिला थानों की टीम द्वारा आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है, इसी कड़ी में महिला थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल बल्लभगढ़,सुषमा स्वराज कॉलेज, अमूल प्राइवेट लिमिटेड,PICL प्राइवेट लिमिटेड व पॉलिमेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद में जागरूकता कार्यक्रम किए गए । इस दौरान 900 से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को नए कानून के अंतर्गत महिला विरुद्ध अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, डायल 112 एप के बारे…
मेरठ की जेल में इन दिनों मुस्कान और साहिल की जिंदगी में काफी बदलाव आ चुका है। जेल के अंदर अपने केस के बारे में अपडेट लेने के लिए वे लगातार टीवी और न्यूज चैनल्स दे ख रहे है। हालांकि, जेल के नियमों के अनुसार, वे आपस में मुलाकात नहीं कर सकते, क्योंकि उनकी मुलाकात सिर्फ उनके रक्त संबंधियों से ही हो सकती है। जेल प्रशासन के मुताबिक, मुस्कान और साहिल की स्थिति शुरू में ठीक नहीं थी। वे डिप्रेशन और तनाव का सामना कर रहे थे, और उनके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वे नशे की…
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो लोगों को चौंका देता है। कभी हंसी का ठहाका, तो कभी हैरानी का आलम—लेकिन हाल ही में एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसे देखकर लोग सिहर उठे हैं। इस वीडियो में एक महिला अपने शरीर को टैटू के लिए इस कदर दगवाती नजर आ रही है कि देखने वालों की रूह कांप जाए। यह नजारा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि टैटू का जुनून क्या सचमुच इतना खतरनाक रूप ले सकता है? टैटू का जुनून या जानलेवा…
केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि मोदी सरकार की ड्रग्स को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिल्ली-एनसीआर में एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने इस गिरोह को पकड़ लिया और 27.4 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन, एमडीएमए और कोकेन जब्त की। इस ऑपरेशन में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। शाह ने इस सफलता के लिए एनसीबी और दिल्ली पुलिस की…
फरीदाबाद, 31 मार्च: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 03 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे जिला फरीदाबाद के सभी डीसीपी, एसीपी और सभी एसएचओ के साथ महिलाओं के खिलाफ अपराध के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 5 एल, सी-दास ग्रुप, डीसीपी एनआईटी कार्यालय के बगल में, 4-5 चौक पर एक बैठक आयोजित करेगी। यह जानकारी हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के निजी सचिव ने दी। https://youtu.be/GM74BZp2U7c?si=s5l3fhbRPZjjUqk6
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश व पुलिस उपायुक्त साइबर उषा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों ने इस सप्ताह 39 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 से 28 मार्च तक साइबर पुलिस की टीमों ने 19 मुकदमों को सुलझाते हुए 39 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना NIT के 02, साइबर थाना सेंट्रल के 10 व साइबर थाना बल्लभगढ के 07 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 19,69,670/-₹ बरामद किए…
