कोलकाता Kolkatta Crime News: महानगर से सटे उत्तर 24 परगना के राजारहाट इलाके के एक रिसार्ट में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद चारों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार बारासात कोर्ट में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार राजारहाट के उस रिसार्ट में बर्थडे पार्टी चल रही थी। आरोप है कि मादक पदार्थ खिलाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद से युवती की तबीयत काफी बिगड़ गई है और उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया गया है…
Author: faridabadnews24
IAS Interview Questions – दोस्तों सिविल सर्विसेज एग्जाम (Civil Services Exam 2021) की तैयारी कर रहे हैं, तो अब यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims Exam 2021) में बहुत ज्यादा वक्त नहीं है। यह एग्जाम 4 अक्टूबर, 202* को होनी है। अगर आप भी आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बनना चाहते हैं तो जानते ही होंगे कि कितने टफ एग्जाम का सामना करना होता है। इस एग्जाम को पास करना जितना कठिन है उतना ही कठिन इसके इंटरव्यू में पास होना भी है। आपको बता दें कि यूपीएससी इंटरव्यू (UPSC Interview) में अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल इतने अजीब होते हैं कि…
दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस लिस्ट में 232 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिन लोगों को टिकट मिली शनिवार रात से ही उनके घरों व कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। 14 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले यह सभी प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। अपनी सूची के बीजेपी ने सभी समुदाय के लोगों को साधने का प्रयास किया है। बाकी बचे 18 उम्मीदवारों के नाम का एलान भी जल्द होने…
Sarkari Naukri: इंडिया पोस्ट ऑफिस में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका है. भारतीय डाक विभाग ने पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 188 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dopsportsrecuitment.in पर जाकर आवेदन कर सकते है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2022 है. कैंडिडेट्स की प्रोविजनल लिस्ट 6 दिसंबर तक जारी की जाएगी. यह भर्ती गुजरात सर्किल के लिए है. भारतीय डाक भर्ती 2022 से भरे जाने हैं ये पद पोस्टल असिस्टेंट/सोर्टिंग असिस्टेंट: 71…
New Rules of Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की 207वीं बोर्ड की बैठक में आवारा/पालतू कुत्तों/पालतू बिल्लियों के लिए प्राधिकरण की नीति निर्धारण के संबंध में बड़े फैसले लिए गए. नोएडा के लिए एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (Animal Welfare Board Of India) की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए नोएडा अथॉरिटी ने नीति का निर्धारण किया है. नोएडा अथॉरिटी के नए नियम के मुताबिक, अगर पालतू कुत्ता किसी को काटता है तो उसके मालिक को 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा. नोएडा अथॉरिटी के नए नियम 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नोएडा अथॉरिटी के अनुसार, 31 जनवरी…
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा महिला सुरक्षा के संबंध में एक सराहनीय पहल शुरूवात की है। महिला सुरक्षा के संबंध में यह एक अहम कदम है जिसके माध्यम से फरीदाबाद पुलिस द्वारा रात्रि के समय महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पुलिस आयुक्त ने तीन नंबर जारी किए हैं जोकि इस प्रकार हैं:- पुलिस कंट्रोल रूम: 9999150000; पुलिस कंट्रोल रूम लैंडलाइन:0129-2227200 पुलिस कंट्रोल रूम सीनियर सिटीजन सेल: 7290010000 पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा फरीदाबाद पुलिस का प्राथमिकता है जिसमें महिला विरुद्ध अपराध में शामिल अपराधियों की धरपकड़ करने के साथ-साथ अपराध घटित…
बल्लबगढ़ : प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि जलघर सेक्टर- 22, सैक्टर- 23 व संजय कालोनी (बूस्टर ) का आगामी 20 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल बटन दबाकर उद्घाटन कर यह बूस्टर जनता को समर्पित करेंगे। प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि करीब 20 साल से भी ज्यादा समय पहले इस बूस्टर का निर्माण हुआ था। लेकिन इस बूस्टर तक कोई भी पूर्व की सरकार पानी नहीं पहुंचा पाई थी और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रेलवे पार इस इलाके में लंबे अरसे से जनता स्वच्छ पेयजल…
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर वार्ड नं. 9 से प्रत्याशी मेहरचंद हरसाना के नेतृत्व में एन.आई.टी विधान सभा 86 मांगर गांव से महेन्द्र राठी, सुन्दर हरसाना, प्रवेश हरसाना एवं अन्य लोगो ने अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। मेहरचंद हरसाना ने महेन्द्र राठी, सुन्दर हरसाना, प्रवेश हरसाना एवं अन्य लोगो को टोपी एवं पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी…
थाईलैंड की एक महिला को चमगादड़ का सूप पीने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने सूप पीते हुए वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। फोनचानोक श्रीसुनाक्लुआ, जिन्होंने वीडियो में खुद को टीचर बताया था, को संरक्षित वन्यजीव शवों को रखने से जुड़े मामले में पांच साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही 13800 डॉलर तक जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। महिला ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज किन साब नुआ नुआ पर पोस्ट किया था। इस पेज के 3,92,000 फॉलोवर्स हैं। वीडियो में…
मैनपुरी सीट से सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव को जिताने के लिए सपा पूरी ताकत से लड़ेगी। पत्नी डिंपल के लिए अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान में नजर आएंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर और आजमगढ़ वाली गलतियों को नहीं दोहराएंगे। दरअसल मैनपुरी का अभेद्य दुर्ग भाजपा भेद न सके इसके लिए अखिलेश हर स्तर पर सावधानी बरत रहे हैं। रामपुर और आजमगढ़ में सपा की हार की अखिलेश के चुनाव प्रचार न करने की वजह बताई गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। अखिलेश यादव और संगठन के बड़े नेता इस बार चुनावी प्रचार भी…
