Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पत्नी डिंपल के लिए झोंकेंगे पूरी ताकत, रामपुर और आजमगढ़ वाली गलती नहीं करेंगे अखिलेश

पत्नी डिंपल के लिए झोंकेंगे पूरी ताकत, रामपुर और आजमगढ़ वाली गलती नहीं करेंगे अखिलेश

faridabadnews24By faridabadnews24November 12, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मैनपुरी सीट से सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव को जिताने के लिए सपा पूरी ताकत से लड़ेगी। पत्नी डिंपल के लिए अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान में नजर आएंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर और आजमगढ़ वाली गलतियों को नहीं दोहराएंगे। दरअसल मैनपुरी का अभेद्य दुर्ग भाजपा भेद न सके इसके लिए अखिलेश हर स्तर पर सावधानी बरत रहे हैं। रामपुर और आजमगढ़ में सपा की हार की अखिलेश के चुनाव प्रचार न करने की वजह बताई गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

अखिलेश यादव और संगठन के बड़े नेता इस बार चुनावी प्रचार भी करेंगे और डिंपल को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। रामपुर और आजमगढ़ में मिली हार पर अखिलेश यादव ने बताया था कि वह क्यों चुनाव प्रचार करने नहीं गए थे। उन्होंने कहा, पार्टी पदाधिकारियों ने मना किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मतदाताओं को निकलने ही नहीं दिया, पैसा बांटा गया और ट्रक से शराब भी भेजी गई।

 

 

उन्होंने बताया कि मुझे भरोसा दिया गया था कि मेरे वहां जाने की कोई जरूरत नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं के भरोसे अतिविश्वास में आए अखिलेश इस बार पिछली बार तरह गलती नहीं दोहराएंगे। पत्नी डिंपल और सपा की साख बचाने के लिए अखिलेश यादव मैनपुरी में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। परिवार में कोई फूट नजर न आए इसको लेकर पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव और तेज प्रताप को चुनाव प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर एक मंच पर खड़ा करेंगे।

 

अखिलेश ने साधे जातीय समीकरण

पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से उतारने से पहले अखिलेश ने यहां जातिगत समीकरण भी साधने की कोशिश की है। दरअसल मैनपुरी सीट पर यादव के बाद सबसे अधिक शाक्य मतदाता हैं इसलिए अखिलेश ने पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को सपा का जिलाध्यक्ष बनाया है। आलोक शाक्य भोगांव विधानसभा से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। उनके पिता राम औतार शाक्य भी दो बार के विधायक रहे हैं।

 

 

सपा की हार पर राजभर ने अखिलेश पर साधा था निशाना

रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में सपा की सहयोगी रहे ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला था। राजभर ने अखिलेश को रामपुर और आजमगढ़ में हुई हार का जिम्मेदार ठहराया था। राजभर ने कहा था कि अखिलेश यादव एसी कमरे में बैठे रहे। वह चुनाव के दौरान कमरे से बाहर तक नहीं निकले। जबकि सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर पसीना बहाया। अखिलेश यादव अगर जनता के बीच गए होते तो सपा की हार नहीं होती।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Akhilesh will not make the mistake of Rampur and Azamgarh faridabadnews faridabadnews24 Will give full strength for wife Dimple
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.