केंद्र सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को 2021 में जारी नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के उल्लंघन के आरोप में 67 पोर्न वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को भेजे गए एक ईमेल में दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने कंपनियों से पुणे की एक अदालत के आदेश के आधार पर 63 वेबसाइट, जबकि उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर चार वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए कहा है। तत्काल ब्लॉक करने का दिया गया आदेश डीओटी द्वारा 24 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया…
Author: faridabadnews24
बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) को प्लेन में सिगरेट पीने वाले केस में दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी है। कटारिया को 27 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि बॉबी पुलिस जांच में उन्हें सहयोग नहीं कर रहा था। हालांकि, बाद में उसे 28 सितंबर को कोर्ट के सामने पेश किया गया और अब उसे जमानत मिल गई है। आपको बता दें बॉबी कटारिया को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। प्लेन वाले वीडियो पर बॉबी ने दी थी सफाई बॉबी कटारिया ने प्लेन में सिगरेट पीने वाली वीडियो को…
Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को सबसे ज्यादा क्रोधी ग्रह माना गया है. कहा जाता है कि अगर राहु-केतु किसी से कुपित हो जाएं तो फिर उसका सर्वनाश होते देर नहीं लगती. यही वजह है कि लोग अपनी कुंडली से राहु और केतु के दोष को दूर करने की भरसक कोशिश करते हैं. अगर आप राहु दोष से परेशान चल रहे हैं तो आज हम आपको इस समस्या से निपटने का अचूक उपाय बताते हैं. राहु दोष से बचाता है गोमेद रत्न ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली के विभिन्न दोष दूर करने के लिए हर ग्रह…
Southern Railway Raised Platform Ticket Fare: अगर आप भी अक्सर अपने परिजनों को ड्रॉप या पिक करने के लिए रेलवे स्टेशन पर जाते हैं तो इस खबर से आपको झटका लगेगा. दरअसल, दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने प्लेटफॉर्म टिकट के किराये में जबरदस्त बढ़ोतरी की है. साउदर्न रेलवे (Southern Railway) की चेन्नई डिवीजन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आगामी फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए भीड़भाड़ से बचने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दी गई है. 1 फरवरी से पुरानी दर पर ही…
फरीदाबाद: डीसीपी ट्रैफिक नीतीश अग्रवाल द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान चलाया गया है। जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस साइलेंसर मॉडिफाई करवाके पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के कल से अब तक 16 चालान व इंपाउंड कर कानूनी कार्रवाई की गई है, साथ ही मोटरसाइकिल में मॉडिफाई करने वाले मैकेनिक के खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी । पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक के दिशानिर्देश तथा एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत…
फरीदाबाद : केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बेरोजगारो को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आज पांच दर्जन युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में नौकरी के लिए आफर लैटर सौंपे और कहा कि युवा थ्री डी सिस्टम पर कार्य करेंगे तो देश जल्द ही निश्चित तौर पर विश्व में शक्तिशाली राष्ट्र होगा। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव सेवा पखवाड़ा के तहत आज वीरवार को फरीदाबाद सेक्टर 12 स्तिथ…
Imran Khan Leak Audio: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) तक के ऑडियो लगातार लीक हो रहे है, जिससे वहां हड़कंप मचा हुआ है. शहबाज शरीफ के 3 ऑडियो लीक होने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भी एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वो सरकार गिराने के वक्त कैसे एक मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बनाएं इस पर बात कर रहे हैं. खुद ऑडियो लीक का शिकार हुए इमरान खान इमरान खान (Imran Khan) की ये बातचीत तब की बताई जा रही है, जब उनको कुर्सी से…
इतिहास में 29 सितंबर का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर उसके आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद करने के साहसिक कदम के गवाह के तौर पर दर्ज है। भारत ने जहां इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने का दावा किया, वहीं पाकिस्तान ने ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार किया। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारतीय सेना पर सबसे बड़े हमलों में से एक माना गया। उरी हमले के कुछ दिन बाद अचानक हुई इस सर्जिकल स्ट्राइक…
World Heart Day 2022: 29 सिंतबर को दुनिया भर में ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की पीछे की वजह लोगों को दिल की बीमारियों के प्रति सजग करना है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में हार्ट फेलियर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। हार्ट अटैक की वजह से अबतक कई बड़े नामी लोग भी काल के गाल में समा चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में दुनियाभर में 1.79 करोड़ लोगों की मौत दिल से जुड़ी बीमारी के कारण हुई थीं। 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों…
नई दिल्ली: इस बात को लेकर सस्पेंस के बीच कि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में हैं या नहीं, उनकी सोनिया गांधी के साथ बैठक को एक दिन के लिए टाल दिया गया है. शुरू में बैठक बुधवार शाम के लिए निर्धारित की गई थी. गहलोत बुधवार रात दिल्ली पहुंचे हैं. वहीं गुरुवार को उनकी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक होनी है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : दिल्ली पहुंचने के बाद गहलोत ने कहा, “हम कांग्रेस अध्यक्ष के अधीन काम करते हैं. आने वाले समय में उसके अनुसार निर्णय लिए जाएंगे. मीडिया को देश के मुद्दों…
