Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भूलकर भी न करें अनदेखी, हार्ट फेल होने से पहले मिलते हैं ये सिग्नल: World Heart Day 2022

भूलकर भी न करें अनदेखी, हार्ट फेल होने से पहले मिलते हैं ये सिग्नल: World Heart Day 2022

faridabadnews24By faridabadnews24September 29, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

World Heart Day 2022: 29 सिंतबर को दुनिया भर में ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की पीछे की वजह लोगों को दिल की बीमारियों के प्रति सजग करना है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में हार्ट फेलियर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। हार्ट अटैक की वजह से अबतक कई बड़े नामी लोग भी काल के गाल में समा चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में दुनियाभर में 1.79 करोड़ लोगों की मौत दिल से जुड़ी बीमारी के कारण हुई थीं। 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की मौत सिर्फ हार्ट अटैक (दिल का दौड़ा) और स्ट्रोक से हुई थी। दरअसल, आजकल हर किसी की लाइफस्टाइल पूरी तरह बिगड़ चुकी है। ऐसे में लोगों के शरीर में कब कोई बीमारी घर कर जाती है इसकी खबर उन्हें भी नहीं लगती है। लेकिन आपका दिल अगर बीमार है तो यह आपको कई संकेत देता है। जी हां, हार्ट फेल होने से पहले उस व्यक्ति के शरीर में कई लक्षण दिखते हैं, जिसकी अनदेखी कभी भी नहीं करनी चाहिए. आज वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर हम आपको इन्हीं लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिससे आप समय रहते सर्तक हो जाएं।

हार्ट अटैक से पहले के लक्षण 

 

1. बैचेनी महसूस होना 

कई बार लोगों को अचानक से बैचेनी सी होने लगती है लेकिन वो इसे नॉर्मल समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन रात या सुबह के समय अगर आपका मन बैचेन सा होने लगता है तो सावधान हो जाएं।  ऐसे में तुरंत किसी डॉक्टर के पास जाएं।

 

 

2. सीने में दर्द महसूस होना

सीने में दर्द होना हार्ट अटैक का सबसे बड़ा लक्षण है। इसलिए पेट और सिर की तरह सीने के दर्द को अनदेखा न करें। छाती पर भारीपन, जकड़न और दबाव जैसा अगर महसूस हो रहा है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें और समय रहते इसका इलाज करवाएं।

 

 

3. अचानक पूरे शरीर में पसीना आना 

गर्मी नहीं है और फिर भी आपका शरीर पसीने से भिगा हुआ है तो सर्तक हो जाएं। सुबह और रात में ठंडा पसीना आना हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं, जिससे समय रहते आपका इलाज शुरू हो सके।

 

 

4. अधिक थकान होना या सांस फूलना

थकान लगने का कारण हम अधिक काम को मान लेते हैं लेकिन कई बार ये हमारे दिल का सिग्नल भी होता है। दरअसल, जब दिल की किसी नली में इंफेक्शन या सूजन आ जाता है तब शरीर में थकान महसूस होने लगती है। यह लक्षण दिल के कमजोर होने का है। वहीं अगर कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करने पर सांस फूलने लगती है तो इसे भी अनदेखा न करें। सांस फूलना हार्ट अटैक की सबसे बड़ी चेतावनी है। तो समय रहते अपने दिल की बातों और लक्षणों को समझें और डॉक्टर से सलाह लें।

 

(Disclaimer:ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)

 

NEWS SOURCE : indiatv

Don't forget to ignore these signals before heart failure: World Heart Day 2022 faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.