फरीदाबाद । ( मिथलेश मिश्रा ) बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दयालबाग कालोनी में पिछले काफी समय से व्याप्त पानी की किल्लत और रेनीवेल के पानी की सप्लाई सुचारू करवाने की मांग को लेकर वरिष्ठ जजपा नेता अजय भड़ाना ने आज नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव से उनके सेक्टर-12 लघु सचिवालय स्थित कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान अजय भड़ाना ने निगमायुक्त को बताया कि मौजूदा समय में दयालबाग कालोनी में पानी की किल्लत के चलते लोगों को जूझना पड़ रहा है, कहने को यहां रेनीवेल के कनेक्शन हुए पड़े है, लेकिन बावजूद इसके लोगों को कई-कई दिनों तक…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्यासी व प्रवासी सेल के साउथ जोन के अध्यक्ष हरियाणा से संतोष यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने नजर बंद कर दिया था और कई दिनों से बराबर प्रवासी नेता संतोष यादव से सीआईडी और क्राइम ब्रान्च की पूछताछ चल रही था और घर व ऑफिस पर बराबर पुलिस महकमे की नजर में थे संतोष यादव की कंही कोई आंदोलन न कर दें।प्रवासी नेता संतोष यादव को फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच तड़के सुबह घर से लेकर नजर बंद कर दिया था जो समर्थक पूरे दिन…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव निधि चंद्राकर जी व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रूना शर्मा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा जी के निर्देशानुसार दुर्ग जिले के भिलाई स्थित एक वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को खाने पीने कि वस्तुएं वितरित की। टीम ने बेसहारा बुजुर्ग एवं मानसिक विक्षिप्त के आश्रम पर जाकर कुछ समय बुजुर्गो के साथ बिताया व उनका हालचाल जाना। वहाँ ऐसे ऐसे बुजुर्ग रहते हैं जो किसी कारणवश सड़कों पर रहने को मजबुर हो गए थे।
देश की राजधानी नई दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी पर पहने जाने वाले कैमरे के साथ लैस होगी। डिपार्टमैंट ने अभी तक 400 से ज्यादा कैमरे मंगवा लिए हैं जबकि 2000 की अभी भी जरूरत है। दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसर का कहना है कि यह प्रक्रिया अभी शुरूआत में ही है। समय के साथ हम कैमरों के इस्तेमाल की संख्या बढ़ाते जाएंगे। हम कोशिश कर रहे हैं ऐसी जगह चिन्हित करने की जहां से ट्रैफिक जाम के दौरान लाइव तस्वीरें मिल सें। हमने ऐसे कैमरों के लिए मंगवाए हैं ताकि…
गूगल ने इस साल जनवरी से अबतक भारत के प्ले स्टोर से कर्ज की पेशकश करने वाली दो हजार से अधिक ऐप को हटा दिया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शर्तों का उल्लंघन, जानकारी को गलत तरीके से पेश करने और संदिग्ध ऑफ़लाइन व्यवहार के लिए इन ऐप के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आने वाले हफ्तों में इस क्षेत्र में नीतियों को कड़ा करने की भी कोशिश कर रही हैं। गूगल के एशिया प्रशांत क्षेत्र के वरिष्ठ निदेशक एवं ट्रस्ट और सुरक्षा प्रमुख सैकत मित्रा ने कहा कि कंपनी…
Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम जोखिम के साथ मुनाफा चाहते हैं. पोस्ट ऑफिस की MIS एक ऐसी सेविंग स्कीम है जिसमें आप एक बार पैसा लगाकर हर महीने इंटरेस्ट के रूप में इसका फायदा ले सकेंगे. इस अकाउंट (Post Office Saving Scheme) के कई बेनिफिट्स हैं. यह अकाउंट 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है. अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये स्पेशल खाता (Post Office Monthly Income Scheme) खुलवाते हैं तो हर महीने आपको जो इंटरेस्ट मिलेगा उसे…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता काफी दिनों से अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने पार्टी को कई बार आगाह भी किया था कि जो जिम्मेदारियों उन्हें दी गई है वह उनके पार्टी में कद के हिसाब से नहीं है. गुलाम का इस्तीफा पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर समेत राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नुकसान माना जा रहा है. उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर कई सावल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि, ‘पार्टी का नया अध्यक्ष भी कठपुतली ही होगा. पार्टी पर सभी बड़े नेताओं को किनारे…
बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की रहस्यमयी मौत के मामले में गोवा पुलिस द्वारा उनके पीए सुधीर सांगवान को हिरासत में लेने के साथ ही नया खुलासा हुआ है। सोनाली के भाई ने बहने के निजी सचिव पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए गोवा पुलिस को एक शिकायत सौंपी है। शिकायत में उनके भाई रिंकू ढाका ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिंकू के अनुसार उनकी बहन सोनाली ने 22 अगस्त की शाम जीजा को फोन कर बताया कि पीए सुधीर सांगवान ने उन्हें खाने में कुछ मिलाकर दिया है, जिसके बाद उनके शरीर में बेचैनी बढ़ गई…
फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद में बन रहे एशिया के सबसे बड़े हॉस्पिटल अमृता हॉस्पिटल का बुधवार को उद्घाटन (Inauguration of Amrita Hospital )किया. उद्घाटन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, अम्मा के नाम से प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी भी उपस्थित थे. देश को मिल रहा मां अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जहां इलाज एक सेवा है और आरोग्य एक दान है.…
Raju Srivastav Health Update : दिल्ली के एम्स में भर्ती देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Srivastava) लगातार 15वें दिन (बृहस्पतिवार) को भी होश में नहीं आए हैं। राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को भर्ती कराने के साथ ही लगातार बेहोश हैं और नाजुक स्थिति को देखते हुए लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस बीच ताजा जानकारी मिल रही है कि दिल्ली के जिम में वर्कआउट के बाद हार्ट अटैक के बाद बेहोश हुए राजू श्रीवास्तव कोमा में जा चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती…
