World Covid Cases: दुनियाभर में तबाही मचाने वाले जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों में पिछले सप्ताह 15 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि संक्रमण के नए मामले पहले के मुकाबले 9 फीसदी कम दर्ज हुए. कोरोना मामलों में गिरावट कोविड-19 महामारी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, WHO ने बताया कि पिछले सप्ताह दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 53 लाख मामले आए हैं जबकि संक्रमण से 14,000 लोगों की मौत हुई है. WHO…
Author: faridabadnews24
अगर आप भी बिजनेस का प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपको छोटे निवेश में हर महीने मोटी कमाई हो तो यह खबर बस आपके लिए ही है. हम यहां आज आपके लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं जिसमें आप मामूली निवेश कर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. डेयरी प्रोडक्ट्स की नामचीन कंपनी अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका है. अमूल की फ्रेंचाइजी लेना मोटे फायदे का सौदा हो सकता है. इतना ही नहीं, आपको बता दें कि अमूल की फ्रेंचाइजी लेना बहुत आसान है. लेकिन, पहले आपको इसकी पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है.…
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : डीसीपी सेंट्रल मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 8 प्रभारी कृपाराम की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सौरभ है जो फरीदाबाद के बेहबलपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस को कंपनी की तरफ से सूचना प्राप्त हुई थी कि उन्होंने कंपनी से चोरी करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले में पूछताछ शुरू की।…
हरियाणा के हिसार जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फोगाट 42 वर्ष की थीं। वह अपने कुछ कर्मचारियों के साथ गोवा के दौरे पर थीं। कभी ‘टिकटॉक’ एप पर वीडियो बनाने के लिए मशहूर फोगाट रिएलटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आईं थीं। बेचैनी होने की शिकायत के बाद सोमवार की रात उन्हें उत्तरी गोवा जिले के अंजुना स्थित सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया था। वहीं दूसरी तरफ, सोनाली फोगाट की बहन…
दिल्ली: देश के मशहूर काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 14 दिनों से दिल्ली के AIIMS में भर्ती है उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। वहीं देशभर में फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना कर रहे हैं। मंगलवार को राजू के मैनेजर ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें राजू के ठीक होने का आश्वासन दिया है, लेकिन कहा है कि इसमें समय लगेगा। उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनका अच्छा इलाज कर रहे हैं लेकिन वह अभी भी बेहोश हैं। वह वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर भी चौबीसों घंटे उन…
नोएडा / Shrikant Tyagi Case: दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले में ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल में बंद आरोपित श्रीकांत त्यागी में सुनवाई के दौरान अजब मांग की है। उससे अपनी जान को खतरा बयाया है। लोग हैरत जता रहे हैं कि जिससे ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के 5000 लोग खौफ खाते थे, वह अपनी जान का खतरा बता रहा है। दरअसल, श्रीकांत त्यागी ने सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेशी के दौरान खुद की जान का खतरा बताया है। इसके साथ-साथ जेल प्रशासन को पत्र लिखकर श्रीकांत त्यागी ने अतिरिक्त सुरक्षा देने…
बिहार / झारखंड : केंद्रीय जांच एजेंसी बुधवार सुबह बिहार और झारखंड में छापेमारी कर रही है। बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में रेड मारी है। सीबीआई राजद सांसद अशफाक करीम और राजद एमएलसी सुनील सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा अवैध खनन मामले में झारखंड में छापेमारी की जा रही है। राजधानी रांची में सीबीआई और ईडी ने छापा मारा है। एजेंसी प्रेम प्रकाश नाम के शख्स के आवास पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश के राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध हैं। साथ…
Withdraw PF Online Claim process: PF निकालना पहले बहुत माथा पच्ची का काम हुआ करता था, लेकिन ऐसे दिन लद गए. अब आप, चाय पीते-पीते भी पीएफ निकालने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सरकार ने पीएफ निकालने की प्रक्रिया बहुत आसान कर दी है. अब आपको ना ही किसी ऑफिस के चक्कर लगाना होंगे, ना ही किसी एजेंट से सम्पर्क करना होगा. बस आपको अपने मोबाइल में एक एप्लिकेशन डाउनलोड करनी होगी. उसके बाद क्या करना है? हम आपको बताएंगे. इन चीजों की होगी जरूरत पीएफ का आवेदन करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर उमंग एप्लिकेशन (umang…
Vastu Tips for Ganesh Idol at Home: प्रथमपूज्य भगवान गणेश के आगमन में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन घर-घर में गणपति की स्थापना होगी. बप्पा 10 दिन तक अपने भक्तों के साथ रहेंगे. वास्तु शास्त्र में भी भगवान गणेश को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. वास्तु के अनुसार घर में गणपति की मूर्ति या तस्वीर का होना कई वास्तु दोषों को खत्म करता है. साथ ही घर में अपार सुख-समृद्धि भी आती है. आइए जानते हैं बेशुमान तरक्की, पैसा और खुशहाली पाने के लिए घर में कहां पर गणेश जी की मूर्ति रखना…
फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 24 अगस्त दिन बुधवार को ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता अस्पताल (Amrita Hospital) का उद्घाटन करने आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे और सुरक्षा बंदोबस्त के मद्देनजर 24 अगस्त को औद्योगिक जिला फरीदाबाद की चार सड़कों सेक्टर-19 व 28 का डिवाइडिंग रोड, मास्टर रोड, आगरा नहर वाली सड़क और मंझावली खेड़ी रोड को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रखा जाएगा। सभी सड़कों पर नाकाबंदी कर दी गई है, साथ ही अमृता अस्पताल की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। पूछताछ व गहन जांच के बाद ही…
