
बिहार / झारखंड : केंद्रीय जांच एजेंसी बुधवार सुबह बिहार और झारखंड में छापेमारी कर रही है। बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में रेड मारी है। सीबीआई राजद सांसद अशफाक करीम और राजद एमएलसी सुनील सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा अवैध खनन मामले में झारखंड में छापेमारी की जा रही है। राजधानी रांची में सीबीआई और ईडी ने छापा मारा है। एजेंसी प्रेम प्रकाश नाम के शख्स के आवास पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश के राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध हैं। साथ ही पंकज मिश्रा (सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि) व अन्य से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है।
पंकज मिश्रा (सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि) व अन्य से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है।
सीबीआई नहीं, भाजपा की रेड- मनोज झा
जांच एसेंजियों की छापेमारी को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने भाजपा पर निशाना साधा है। मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और भाजपा ने डराने के लिए आज का दिन चुना है। आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ईडी, सीबीआई की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करते हैं। मनोज झा ने आगे कहा कि कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी जद में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं…बिकाऊ नहीं है।
NEWS SOURCE : jagran
