फरीदाबाद : महिला सशक्तिकरण के लिए अब पुरुष के मुकाबले महिलाएं भी आगे बढक़र कार्य कर रही हैं, यह बेहतरीन बदलाव है। उक्त वाक्य विधायक नरेंद्र गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता ने सैक्टर-14 में श्रीजा फाउंडेशन व टपरवेयर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि संबोधित करते हुए कहे। श्रीजा फाउंडेशन व टपरवेयर के संयुक्त प्रयास से एक आउटलेट की शुरुआत की गई जिसमें महिलाएं निशुल्क अपना व्यवसाय शुरु कर सम्मानपूर्वक अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। इस मौके पर श्रीजा फाउंडेशन की अध्यक्ष निधि अग्रवाल, टपरवेयर से माधवी येडला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा विशिष्ट…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज मंगलवार को एनआईटी- 3 स्थित, ईएसआई मेडिकल कालेज में आईसीसी कमेटी मेंबर्स के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कमेटी मेंबर्स को सरकार द्वारा जारी आज़ादी के अमृत महोत्सव की हिदायतों ने अनुसार दिशा निर्देश का पालन करते हुए कार्यो को पूरा करने के लिए कहा। रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों को लेकर पूरी सजगता से कार्य कर रही है। महिलाओं पर होने वाले शोषण को रोकने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्यो को अमलीजामा पहना रही है। आयोग द्वारा जिला स्तर…
फरीदाबाद । हरियाणा में नूंह में खनन माफियाओं के डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार डालने को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद डा सुशील गुप्ता तथा आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने प्रदेश सरकार की कडी निंदा की है। डा गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर की नहीं, बल्कि माफियाओं की सरकार चल रही है। तावड़ू इलाके के पंचगांव में पहाड़ी पर अवैध खनन करने वाले माफियाओं द्वारा डीएसपी सुरेंद्र सिंह को डंपर से कुचल कर मारने का यह ताजा उदाहरण है। मालूम हो डंपर से कुचले जाने की वजह…
Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या गैंगस्टरों की आपसी दुश्मनी के कारण ही हुई थी। मूसेवाला का किसी गैंग से कोई लेना-देना नहीं था। मूसेवाला के विरुद्ध भले ही आर्म्स एक्ट में केस दर्ज था, लेकिन वह किसी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं था। इस पूरे मामले को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स देख रही है। मानसा, बठिंडा जिलों के पुलिसकर्मी भी इस मामले में जांच कर रही टीमों की मदद कर रहे हैं, लेकिन तीन शूटर्स अब भी फरार हैं। …
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में लगातार गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। भले ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है, लेकिन उमस 50 डिग्री जैसी महसूस हो रही है। ऐसे में इन इलाकों में अच्छी बारिश का हर किसी को इंतजार है ताकि उमस और गर्मी से निजात मिल सके। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि आज से अगले तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मॉनसून लगातार उत्तर की ओर बढ़…
Supreme Court orders about covid compensation: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोविड-19 पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को बिना किसी देरी के मुआवजा मिले. इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने आदेश दिया है कि शिकायत निवारण समिति चार सप्ताह के भीतर दावों के आवेदन पर फैसला करे. जज ने दिया आदेश न्यायमूर्ति एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्न की पीठ ने कहा कि अगर किसी दावेदार को मुआवजे के संबंध में या दावे को खारिज करने के संबंध में कोई शिकायत है तो…
नई दिल्ली: सरकार इस समय आम जन के लिए कई तरीके की योजनाएं ला रही हैं। ऐसे ही एक योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना हैं जिसमें रेहड़ी, पटरी या ठेला लगाने वालों को 10 हजार रुपये तक का लोन दिया जाएगा। पीएम स्वनिधि योजना क्या है? इस योजना का नाम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PMSVANidhi) है। इस योजना के तहत सड़क किनारे ठेला, रेहड़ी, पटरी, खोमचा, गुमटी लगाने वाले माइक्रो क्रेडिट लोन या माइक्रो क्रेडिट सुविधा के रूप 10 हजार रुपये तक का लोन ले सकते हैं। वहीं इस लोन को लेने के लिए किसी भी तरह की…
राजधानी में वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहन मालिकों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है, जिनके पास वाहनों का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है. ऐसे लोगों को 6 महीने की जेल या 10 हजार का जुर्माना या दोनों लगाया जा सकता है. दिल्ली सरकार ने ऐसे लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, जिनके पास वाहनों का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है. नोटिस में वाहन मालिकों से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाने या जुर्माना भरने के लिए कहा गया है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली…
AIIMS Recruitment 2022: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) की तरफ से एम्स कल्याणी में ग्रुप ‘ए’ के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एम्स द्वारा इस वैकेंसी का भर्ती नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है. योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए इस ऑफिशियल वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी डिटेल्स 1. प्रोफेसर : 25 पद 2. एडिशनल प्रोफेसर – 19 पद 3. एसोसिएट प्रोफेसर – 19 पद 4. असिस्टेंट प्रोफेसर – 26 पद कुल पदों की संख्या – 89 अधिकतम आयु सीमा प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर के पदों के लिए…
फरीदाबाद : हरियाणा के अग्रोहा में बनने वाली आद्य कुलदेवी महालक्ष्मी के मंदिर को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा गठित श्री अग्रसेन फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रदेशभर में निकाली जा रही रथयात्रा का ओल्ड फरीदाबाद पहुंचने पर पथवारी मंदिर में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ वैश्य नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मां लक्ष्मी जी की 21 ब्राह्मणों के उपस्थिति में महाआरती की और सभी अतिथिगण का जलपान किया। लखन सिंगला के संयोजन में 18 घोड़ों पर सवार अग्रवाल समाज के 18 युवाओं के साथ-साथ…
