Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा में सरकार का नहीं, बल्कि अपराधियों का चलता राज : धर्मबीर भड़ाना

हरियाणा में सरकार का नहीं, बल्कि अपराधियों का चलता राज : धर्मबीर भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद ।  हरियाणा में नूंह में खनन माफियाओं के डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार डालने को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद डा सुशील गुप्ता तथा आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने प्रदेश सरकार की कडी निंदा की है। डा गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर की नहीं, बल्कि माफियाओं की सरकार चल रही है। तावड़ू इलाके के पंचगांव में पहाड़ी पर अवैध खनन करने वाले माफियाओं द्वारा डीएसपी सुरेंद्र सिंह को डंपर से कुचल कर मारने का यह ताजा उदाहरण है। मालूम हो डंपर से कुचले जाने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल खटटर वारदात में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश देते है। लेकिन कार्यवाही करने से कतराते है। अगर खनन माफियाओं पर पहले से ही कडी कार्यवाही की होती तो आज डीएसपी सुरेंद्र सिंह जिंदा होते। डीएसपी पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर चल रहे अवैध खनन को रोकने के लिए गए थे।

 

 

 

उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उनपर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पार्टी के हरियाणा प्रभारी डा गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में खनन माफियाओं को सरकार का साथ मिला हुआ है। वरना क्या कारण है कि कैग द्वारा 2018 में 5 हजार करोड के घोटले को उजागर करने के बावजूद आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। बल्कि वर्तमान में यह घोटला 50 हजार करोड तक जा पहुंचा है। यह पैसा सरकार के खजाने में आने की अपेक्षा प्रदेश के राजनेताओं और उच्च पदों पर बैठे पदाधिकारियों की झोली में जा रहा है। डा गुप्ता ने कहा प्रदेश में महिलाओं, व्यापारियों की बात तो दूर अब विधायकों को भी सरे आम जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। यह इस बात का सबूत है कि हरियाणा में चुनी सरकार नहीं, बल्कि बदमाशों का राज चल रहा है। डीएसपी की हत्या मामले में जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने जल्द से जल्द खनन माफियाओं पर नकेल कसने तथा डीएसपी सुरेन्द्र सिंह को इंसाफ देने और उनके हत्यारों को पकडने की मांग की है। भड़ाना ने कहा कि अगर सरकार ने इस पर कुछ नहीं किया तो, आम आदमी पार्टी को मजबूर होकर सडकों पर उतरना पडेगा।

faridabadnews faridabadnews24 In Haryana it is not the government but the criminals' rule: Dharambir Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.