फरीदाबाद: नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति के निर्माण की गई चौथी मंजिल को लेकर अब तोड़फोड़ शाखा की ओर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को हुई ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के सामने यह मामला आया। स्वास्थ्य मंत्री और निगम आयुक्त की ओर से तोड़फोड़ एसडीओ को आदेश दिया गया कि बिना नक्शे के बनाई गई चौथी मंजिल को तोड़ दिया जाए। यह आदेश दयालबाग एरिया में आई एक शिकायत को लेकर दिया गया। पड़ोसियों के मकान पर भी खतरा एनआइटी और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में बिना अनुमति के ही स्टिल्ट पार्किंग प्लस फोर्थ मंजिल का निर्माण…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर तेजधार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित ने पत्नी के गले, गर्दन और हाथ पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीके अस्पताल से एम्स ट्रामा सेंटर, नई दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू…
E20 (एथेनॉल) मुद्दे पर को लेकर जहां एक तरफ विपक्ष नितिन गडकरी पर हमलावार है इसी बीच कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और भविष्य के अनुरूप बनाने की दिशा में केंद्र सरकार एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। नितिन गडकरी ने कहा है कि जिस तरह भारत में पानी पर उतरने वाले विमान की शुरुआत की गई, उसी तरह अब हवा में उड़ने वाली बसों (फ्लाइंग बस) की अवधारणा को भी साकार करने की दिशा में काम किया…
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से आहत एक महिला ने अपनी 3 बेटियों को जहर देने के बाद स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में महिला और उसकी 2 बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि परसौना गांव निवासी धर्मेन्द्र धरिकार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी कुसुम (38) तथा 4 बेटियां सुनैना, मधु, राधिका और सत्या हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुसुम को संदेह था…
देश में रसोई गैस (LPG) का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है, लेकिन इससे जुड़ी सुरक्षा के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही बड़े हादसे को दावत दे सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, सिलेंडर की सुरक्षा उसी समय से शुरू हो जाती है जब वह आपके घर डिलीवर होता है। अक्सर लोग जल्दबाजी में जरूरी जांच करना भूल जाते हैं, जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे पहचानें सिलेंडर की एक्सपायरी डेट बहुत कम लोग जानते हैं कि सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है। सिलेंडर पर एक विशेष कोड दिया होता है जिसमें A, B, C, और…
हरियाणा के फरीदाबाद में महिलाओं ने JE (जूनियर इंजीनियर) का कॉलर पकड़कर खींच लिया। जेई पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए सड़क पर ही जमकर हंगामा किया। गुस्से में महिलाओं ने जेई को जमकर धक्के भी मारे। गुरुवार शाम महिलाओं ने 4 दिन से बिजली न आने पर कॉलोनी के लोगों के साथ बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सड़क जाम कर दी। सूचना पर JE शिवकुमार मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने JE पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिलाएं ‘कौन है…
दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में एक खास अपडेट इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दी है। एक्ट्रेस दीपिका ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही के दौरान हो रही शारीरिक चुनौतियों के बारे में बताया। दीपिका, जो हाल के महीनों में ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रही हैं। उन्होंने अपने हैंडल पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में किस हाल में है। थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका…
अगर आपके कोई परिचित या परिजन ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं और उनका टिकट बुक करने के बाद मोबाइल पर भेजते हैं तो क्या ऐसा टिकट मान्य होगा या नहीं. क्योंकि हाल ही में एक खबर सोशल मीडिया में चल रही है, जिसमें व्हाट्सऐप पर भेजे गए टिकट को टीटीई ने अमान्य करार दे दिया और यात्री पर जुर्माना लगा दिया. आइए जानते हैं इसको लेकर क्या कहता है भारतीय रेलवे का नियम- भारतीय रेल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार डिजिटल टिकटों के मिसयूज को रोकने के लिए रेलवे लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है. अगर आप ऑनलाइन…
Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया। शाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मुन्ना प्रसाद ने जांच के बाद बताया, “उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया है। उन्हें हल्का बुखार भी है।” उन्होंने कहा कि लगातार रोने और मानसिक तनाव के कारण आशा देवी की शारीरिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है। उनकी आंखों में…
नोएडा: नोएडा में सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपात स्थिति से बचाने के लिए रैंप डिजाइन व तकनीकी पहलू के लिए प्रबंधन को 28 लाख का अतिरिक्त बजट नहीं मिलेगा। शासन ने रैंप निर्माण के दौरान एजेंसी को अलग से धनराशि देने से साफ मना कर दिया है। लखनऊ के उच्च अधिकारियों ने डिजाइन, तकनीकी पहलू और निर्माण की राशि एक साथ देने की बात कही है। सरकार से की थी 28 लाख रुपये की मांग मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पिछले दिनों शासन को पत्र लिखकर रैंप निर्माण के लिए आईआईटी रुड़की से…
