अगले दो साल में काम का दबाव या अत्यधिक काम का बोझ (बर्नआउट), कार्य घंटों में लचीलेपन की कमी की वजह से बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ने की योजना बनाई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी के बीच बड़ी संख्या में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। विशेष रूप से महिला कर्मचारियों द्वारा लगातार नौकरी छोड़ने का सिलसिला जारी है। डेलॉयट की ‘महिलाएं@कार्य-2022: एक वैश्विक परिदृश्य’ रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 56 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि एक साल…
Author: faridabadnews24
IMD Weather Forecast: गर्मी से तप रहे कई भारतीय राज्यों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। गर्म और शुष्क मार्च महीने के बाद, अब अप्रैल भारत में हाल के वर्षों में सबसे गर्म महीनों में से एक बनने के लिए तैयार है। इस महीने (26 अप्रैल तक) कम से कम 15 दिनों तक देश के किसी न किसी इलाके में लू की स्थिति बनी हुई है। मौजूदा गर्म परिस्थितियों से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि गर्मी की लहर या लू की स्थिति अप्रैल के अंत…
फरीदाबाद : उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार एमसीएफ चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लगे अधिकारी और कर्मचारी निर्वाचन आयोग उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि आगामी 11 मई को एमसीएफ की इलेक्ट्रोल का फाइनल प्रकाशन होगा। इस कार्य के लिए 21 अप्रैल से वार्ड बंदी का कार्य शुरू हो गया। इस कार्य को अधिकारी धरातल पर जाकर पूरा करना सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धरातल पर जाकर चुनाव कार्य में लगे बीएलओ, सुपरवाइजर व जेई धरातल पर जाकर कार्य कर रहे हैं। वार्ड…
Portable Table AC: भारत में गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है. गर्मी से निपटने की तैयारी में लोग जुट गए हैं. गर्मी आते ही लोग पंखे, कूलर और AC की सर्विसिंग कराना शुरू कर देते हैं या उन्हें बदल देते हैं. आपको बता दें कि मार्केट में कई ऐसे पोर्टेबल AC मौजूद हैं, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा. न आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा और न इंस्टॉलेशन की चिंता होगी. हम आपको अमेजन पर मिल रहे एक ऐसे ही एयर कंडीशनर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आकार में किसी बॉक्स जितना है और इसे आप…
फरीदाबाद: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या में अब सभी आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। मल्हे पर फरीदाबाद पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपित को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेकर क्राइम ब्रांच फरीदाबाद लेकर आएगी। बता दें कि जून-2019 में सुबह सेक्टर-9 की मार्केट में ताबड़ तोड़ गोलियां चला कर विकास चौधरी की हत्या कर दी गई थी। फिलहाल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कांग्रेस प्रवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। विकास दहिया उर्फ मल्हे नाम का गैंगस्टर हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश में…
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को 24 घंटे में 3,743 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आने पर 12 छात्रों समेत 75 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले तीन महीने में एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित मिलने का भी रिकार्ड टूट गया है। इनमें नौ की उम्र दो से 12 वर्ष, आठ की 13 से 20 वर्ष, 36 की 21 से 40 वर्ष, 16 की 41 से 60 वर्ष और छह संक्रमितों की उम्र 60 वर्ष अधिक है। बता दें कि बीते 24 घंटे में संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत से बढ़कर 1.84 प्रतिशत हो गई है। 53…
Ration Card-Aadhaar Link : अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो यह खबर सीधे तौर पर आपसे जुड़ी हुई है. दरअसल, सरकार की तरफ से ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (One Card One Nation) पर तेजी से काम किया जा रहा है. इसके तहत आप किसी भी राज्य की किसी भी दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए लाभार्थियों को अपने राशन कार्ड और आधार को लिंक कराना है. डेडलाइन को बढ़ाकर 30 जून किया गया अगर आपने अभी तक भी अपना राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया है तो भविष्य में दिक्कत हो सकती है.…
पंचकूला/चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज पंचकूला के इन्द्रधनुष सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान हरियाणा पुलिस के 92 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक से सम्मानित किया.समारोह के दौरान, राज्यपाल ने हरियाणा पुलिस 11 अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा के 81 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अंलकृत किया।इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला, गृह मंत्री अनिल विज, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह राजीव अरोड़ा, डीजीपी हरियाणा . प्रशांत कुमार अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, हरियाणा पुलिस आवास निगम आर.सी. मिश्रा,…
चंडीगढ़ : फरीदाबाद नगर निगम व अन्य घोटालों की जांच सीबीआई द्वारा की जाए इस बात की मांग मंगलवार को नीरज शर्मा वशमशेर गोगी ने राज्य पाल को ज्ञापन सौंपते हुए की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इस सत्र मार्च २०२२ फरीदाबाद नगर निगम में होने वाले घोटालों के सम्बंध में उन्होंने जानकारी मांगी थी जिसमें उन्होंने घोटालों की संख्या के साथ साथ सम्बंधित कितने मामलों की जांच अब तक विजिलेंस विभाग को सौंपी गई है उस पर भी प्रशन उठाया है। आरोपियों के खिलाफ पी सी एक्ट के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर जोर दिया…
फरीदाबाद:- फरीदाबाद, पलवल निवासी एवं सामाजिक संगठन प्रतिनिधिनो ने एक महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दे की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा पृथला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पृथला गदपुरी टोल प्लाजा के खिलाफ आवाज बुलंद की। युवा आगाज़ संगठन , फरीदाबाद सरपंच एसोसिएशन , विश्व हिंदू परिषद और ग्रेटर फरीदाबाद एसोसिएशन ने फरीदाबाद के जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा फरीदाबाद के आस पास के क्षेत्रो (पलवल, पृथला, बल्भगढ़ और फरीदाबाद) से आने वाले लोगों से लिए जाने वाले टोल के खिलाफ यह ज्ञापन पत्र सौपा। युवा आगाज़ संगठन…
