फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने एनआईटी विधानसभा के पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना एवं वर्तमान विधायक नीरज शर्मा की संपत्ति की जांच की मांग की। उन्होंने वर्तमान विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनेलो से विधायक बनने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद के हाथों अपना जमीर बेच दिया और आज वो जनता के हित की बात करते हैं। अपने आपको जनता का सेवादार बताते हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में जमकर घोटाले किए और घटिया सामग्री का प्रयोग करते हुए कार्य कराए। भड़ाना ने कहा कि एनआईटी विधानसभा के पूर्व एवं वर्तमान विधायकों…
Author: faridabadnews24
किसानों को बिजली के बिल की काफी चिंता रहती है क्योकि घर के बिजली उपकरण साथ साथ मोटर और चारा काटने वाली मशीन वगेरा चलाने से बिल बहुत बढ़ जाता है। डीज़ल भी काफी ज्यादा महंगा होता जा रहा है जिसके चलते डीज़ल से सिंचाई करना बहुत महंगा पड़ता है। ऐसे में बहुत से किसान सोलर पंप लगवा रहे हैं।लेकिन कई छोटे किसान सोलर पंप लगवाने से इसलिए डरते हैं क्योकि उन्हें लगता है कि सोलर पेनल काफी महंगा होता है। इसी लिए आज हम किसान भाइयों को एक ऐसे सोलर पंप के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो…
Haryana Congress : हरियाणा कांग्रेस में बदलाव का मामला अब काफी पेचिदा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद अपने पास रखने के साथ प्रदेशाध्यक्ष पद पर भी अपने किसी समर्थक को बैठाना चाहते हैं। हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष और संगठन के नए फार्मूले के बारे में साेनिया गांधी के प्रतिनिधियों ने हुड्डा का मन टटोला। दूसरी ओर, कुलदीप बिश्नोई खुद को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाने की हालत में बड़ा सियासी कदम तक उठाने की तैयारी में हैंैं। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अपने करीबी नेता काे बिठाने के हुड्डा…
XE Variant मास्क उतारकर फेंक देने वाले सावधान हो जाएं। कोरोना संक्रमण नए सिरे से उभर रहा है। गले में तेज दर्द, पेट दर्द, लूज मोशन एवं हल्का बुखार इसके खास लक्षण हैं। मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलोजिस्ट डा. अमित गर्ग ने बताया कि नया संक्रमण एक्सई वैरिएंट की वजह से है। यह ओमिक्रान का ही दूसरा रूप है, लेकिन जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद ही स्थिति साफ होगी। कोरोना की नई लहर संभव मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि नई दिल्ली-गाजियाबाद में ज्यादातर संक्रमण बच्चों में मिला है, लेकिन वयस्क भी रिस्क में हैं। सांस एवं…
Delhi: हम जानते हैं कि भारत में भी बुलेट ट्रेन का काम काफी तेजी से चल रहा है। इस काम को जल्द पूरा करने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं ताकि भारत के लोग भी उस हाई स्पीड ट्रेन से मिनटों में सफर तय कर सकें। ऐसे में इस परियोजना से जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ रही हैं। बता दें कि ये ट्रेन सबसे पहले दिल्ली अहमदाबाद के बीच ही चलने वाली है। इसके लिए अब तेजी से काम भी किया जा रहा है। बता दें कि ये ट्रेन हरियाणा के साथ साथ राजस्थान से होकर भी गुजरने…
Lockdown extended in Shanghai: चीन (China) के शंघाई (Shanghai) में गुरुवार को कोविड-19 से 11 और मरीजों की मौत के बाद बढ़ते जन आक्रोश की खबरों के बीच शहर में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है. खबरों के अनुसार, 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में कोरोना वायरस की मौजूदा लहर के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. 24 घंटे में आए 17,629 नए मामले शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 17,629 नए मामले आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 4.7 फीसदी…
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। डीएमआरसी के संचार प्रमुख अनुज दयाल ने शुक्रवार को बताया कि कोविड प्रबंधन के बारे में प्रशासन द्वारा जारी नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मैट्रो में सफर के दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क लगाने आदि का पालन करें। उन्होंने कहा कि मेट्रो में यात्रियों के मास्क पहनने संबंधी दिशानिर्देश का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इन दिशानिर्देशों का पालन कराने के लिए मेट्रो कर्मचारियों के…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास द्वारा किए गए एक विश्लेषण के अनुसार दिल्ली का ”आर-मूल्य”, जो कोविड-19 के प्रसार का संकेत देता है, इस सप्ताह 2.1 दर्ज किया गया। इसका अर्थ है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित प्रत्येक व्यक्ति दो अन्य लोगों को संक्रमित कर रहा है। ”आर” यानी प्रजनन मूल्य इंगित करता है कि एक संक्रमित व्यक्ति अन्य कितने व्यक्तियों को संक्रमित कर सकता है। यदि यह एक से नीचे चला जाता है तो इसे महामारी की समाप्ति मान लिया जाता है। कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग द्वारा प्रारंभिक विश्लेषण आईआईटी-मद्रास के गणित विभाग और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर…
PNB SO Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने मैनेजर (रिस्क), मैनेजर (क्रेडिट) और सीनियर मैनेजर के पदों (PNB SO Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (PNB SO Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (PNB SO Recruitment 2022) के लिए आज यानी 22 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/pnboapr22/ पर क्लिक करके भी इन पदों (PNB SO Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते…
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए संस्कृति माडल स्कूल स्थापित किए गए हैं। इनमें अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम से भी पढ़ाई कराई जाएगी। शुक्रवार को केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि तीन माह के भीतर स्कूलों में शिक्षकों की कमी के भर्ती करके पूरा किया जाएगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से 12वीं पास के सवाल पर मंत्री ने कहा कि शिक्षक या प्रोफेसर की नौकरी लगने केे लिए डिग्री दिखाना अनिवार्य होता है। उनकी जिम्मेदारी विभाग को चलाने की है…
