हाल के दिनों में एक शख्स अपनी 9 पत्नियों की वजह से सुर्खियों में रहा. ये ब्राजीली शख्स पेशे से मॉडल है और उसका नाम आर्थर ओ उरसो (Arthur O Urso) है. हालांकि, आर्थर अकेला नहीं है जो बहुपत्नी की वजह से चर्चा में रहा हो. कनाडा के रहने वाले 65 साल के विंस्टन ब्लैकमोर (Winston Blackmore) की 27 पत्नियां थीं. वहीं मिजोरम के जिओना चाना ( Ziona Chana) 38 पत्नियों के साथ रहते थे. जिओना चाना- उन्हें ‘दुनिया के सबसे बड़े परिवार’ के मुखिया के तौर पर जाना जाता था. पिछले साल जिओना का 76 साल की उम्र में निधन…
Author: faridabadnews24
Post Office Bharti 2022 : इंडियन पोस्ट द्वारा हर साल बेरोजगारों को पोस्ट ऑफिस के विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती की जाती है इंडियन पोस्ट द्वारा बेरोजगारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जो सरकारी नौकरी कर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं वह पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाल ही में इंडियन पोस्ट द्वारा पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, यह उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। पोस्ट ऑफिस की भर्ती के तहत पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट, शार्टिंग असिस्टेंट, आदि विभिन्न पदों की नियुक्ति की जानी है। तो जो…
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं, लेकिन लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। बावजूद इसके कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने वालों पर 500 रुपये का फाइन किया जाता है। वहीं, सख्ती के बावजूद इसके सरीजनी नगर, करोल बाग और चांदनी चौक समेत दिल्ली के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग बाजारों में बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। भीड़ के कारण बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। इस कारण संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक हो रहा है। दिल्ली मेट्रो के अलावा, दक्षिणी दिल्ली के सरोजनी नगर, लाजपत नगर, कालकाजी, कृष्णा…
फरीदाबाद: आज श्री शक्ति सेवादल रजि० द्वारा जनता कॉलोनी स्वर्ग आश्रम में सामूहिक श्रद्धांजलि एवं लावारिस शवों की अस्थियों का गंगाजल एवं दुग्ध द्वारा स्नान किया गया। इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा ने पहुंचकर कहा कि शिव शक्ति सेवादल कई वर्षों से पुण्य का काम कर रहा है और हम सब को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का जिम्मा जब से स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपने हाथ में लिया है तबसे पुलिस और नगर निगम जाना लगभग बंद कर दिया है। अंतिम संस्कार के लिए लेखा की तकनीकी पेचीदगियों से हर कोई परेशान हो जाता है।…
बेंगुलरू: कर्नाटक में दो मासूम बच्चियों की खेल-खेल में जान चली जाने का दुखद मामला सामने आया है। लुका-छिपी खेल रही दो बच्चियों के साथ उस समय बड़ा हादसा हो गया जब वह छिपने के लिए एक आईस्क्रीम ठेले में जा छिपी और दम घुटने से उनकी मृत्यू हो गई। खबरों के मुताबिक, यह घटना मैसुरू के नंजनगुड़ थाना क्षेत्र में हुई है जहां इन मासूम बच्चियों की मौत हुई। उनके नाम काव्या नायक और भाग्या नायक बताए गए हैं। इनमें काव्या 5 साल की थी, जबकि भाग्या 11 की। हादसा बुधवार, 27 अप्रैल को हुआ। जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चियां…
बिहार के सहरसा जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर थानेदार महिला से बॉडी मसाज करवा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थाने में महिला से मसाज कराते-कराते दारोगा किसी से फोन पर बात कर रहा है और साथ ही महिला को मदद का भरोसा दिला रहा है. उसी वक्त दूसरी महिला कुर्सी पर बैठी हुई है. इस दौरान कमरे में एक रस्सी पर उसकी वर्दी भी टंगी दिख रही है. दारोगा का नाम शशि भूषण सिन्हा है और वो नवहट्टा थाने में तैनात था. महिला से मसाज कराने का वीडियो सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर…
बिहार में नीबू तोड़ने के विवाद में एक विवाहिता के साथ उसकी सास और दो ननदों ने मारपीट की तथा गला दबाकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। आरोपी सास और दोनों ननद घर छोड़ फरार हैं।नींबू महंगा होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से तो दूर हो ही गया था, मगर वहीं नींबू जानलेवा बन सकता है ये किसी ने सोचा नहीं होगा। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के छौड़ादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव में नींबू तोड़ने के विवाद में रिश्तों का खून हो गया। यहां एक विवाहिता के साथ उसकी सास और दो ननदों ने…
Border Security Force Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तरफ से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बीएसएफ ने इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर समेत 90 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. अगर आपकी उम्र 30 साल से कम है और आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा है, तो आप इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं. उम्मीदवारों का चयन फिजिकल परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा. इतने पदों पर होंगी भर्तियां इंस्पेक्टर…
Bank Holidays In May 2022 : अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है और एक दिन बाद मई शुरू हो जाएगा. इस महीने यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लीजिएगा. ताकि आपको आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी न हो. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से मई 2022 (Bank Holidays In May 2022) की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. पहले हफ्ते में चार दिन बंद रहेंगे बैंक मई के शुरुआत में चार दिन लगातार बैंकों की छुट्टी रहेगी. बैंकों की छुट्टियां राज्यों और…
Ramayana story of Sugriva ad Bali: रामायण में एक पात्र हैं सुग्रीव जिन्हें प्रभु श्रीराम ने अपने प्रिय सखा के रूप में संबोधित करते हुए कहा है कि उनके जैसे आदर्श निस्वार्थ सखा संसार में बिरले ही होते हैं. एक अवसर पर श्रीराम ने सुग्रीव से कहा, ‘भैया सब भाई भरत के समान आदर्श नहीं हो सकते, सब पुत्र हमारी तरह पितृभक्त नहीं हो सकते है और सभी सुहृद तुम्हारी तरह दुख के साथी नहीं हो सकते हैं.’ इससे पता चलता है कि वानर राज सुग्रीव प्रभु राम के कितने प्रिय थे. आज हम बाली और सुग्रीव के बीच हुई शत्रुता…
