नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के 14 जिलों में दस से पंद्रह साल पुराने वाहनों की अब खैर नहीं है। जल्द ही ऐसे वाहनों को रजिस्टे्रशन के आधार पर पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस प्रक्रिया के आंरभ होते ही अब सडक़ों के साथ साथ ऐसे कंडम वाहनों को घरों से भी उठाने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए दिल्ली और हरियाणा सरकार ने अपने स्तर पर योजना को शुरू करने का खाका तैयार कर लिया है। यातायात पुलिस के हवाले कर दें वाहन माना जा रहा है कि या तो लोग…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार में जाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश गौड़ के निवास पर रूके जहाँ पर उन्होंनें पंजाब केसरी से खास बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में लगातार वो दौरा कर रहें हैं वहां पर भारतीय जनता पार्टी आज धरातल पर कहीं नहीं है । जिस तरह हरियाणा में मनोहर लाल खटटर ने 75 पार का नारा देकर लोगों को गुमराह किया था उसी तरह गृहमंत्री अमित शाह ने उतर प्रदेश में 300 पार का नारा दिया है । जो पूरी तरह से जनता…
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा द्वारा सभी क्राइम ब्रांच यूनिट्स, थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिये थे जिसके तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी लाजपत की टीम ने एक आरोपी को गाड़ी में 1 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल है जो बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच को गुप्त सूत्रों की से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अवैध शराब बेचने का काम करता है और वह आज हुंडई ग्लैंजा…
फरीदाबाद : दिल्ली एनसीआर के लगते क्षेत्रों में गुर्जर समाज की शादियां अक्सर दान-दहेज को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है लेकिन फरीदाबाद जिले की तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर ने अपनी बेटी की शादी बिना दान दहेज के मात्र 101 रूपए से करके समाज में एक नया संदेश देने का काम किया है। इस विवाह समारोह की चर्चा दिल्ली से लेकर फरीदाबाद, पलवल, होडल सहित एनसीआर के गुर्जर समाज में जमकर हो रही है। गौरतलब है कि सोमवार की रात्रि पूर्व विधायक ललित नागर की सुपुत्री आयुषी की शादी नोएडा के पूर्व विधायक…
मुंबई: 6 फरवरी को स्वरकोकिला लता मंगेशकर का 92 की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे देश में शोककी लहर दौड़ पड़ी। अभी लोग लता मंगेशकर के निधन से उभरे नहीं थे कि बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में ‘भीम’ का किरदार निभाने वाले एक्टर ‘प्रवीण कुमार’ सोबती के निधन की खबर आ गई। प्रवीण कुमार सोबती लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 76 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रवीण कुमार सोबती के निधन से एक बार फिर बाॅलीवुड शोक की लहर दौड़ पड़ी है।6 दिसंबर 1947 को पंजाब में जन्मे प्रवीण ग्लैमर…
Haryana School Reopen: हरियाणा में अब स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरु हो गई है। प्रदेश में दसवीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया है वहीं सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में भी सौ फीसदी हाजिरी शुरु कर दी गई है। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। ऐसे में राज्य सरकार कई प्रतिबंधों से पहले ही ढील दे चुकी है। अब हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने अब पहली से नौवीं तक के स्कूल भी खोलने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। दसवीं से 12वीं तक की कक्षाओं को पहली फरवरी से खोला…
लंदन: हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) के बेबी पाउडर (Baby Powder) पर यूनाइटेड किंगडम (UK) समेत पूरी दुनिया में बैन लग सकता है. कंपनी के एक शेयरहोल्डर ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के बेबी पाउडर पर प्रतिबंध (Ban On Baby Powder) लगाने के लिए प्रस्ताव पेश किया है. इन देशों में जॉनसन के बेबी पाउडर की बिक्री बंद द गार्डियन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने बेबी पाउडर प्रोडक्ट को साल 2020 में ही अमेरिका और कनाडा में बेचना बंद कर दिया था. दरअसल अमेरिकी रेगुलेटर की तरफ से की गई जांच में…
नई दिल्ली: IAS या IPS अधिकारियों की कुर्सी पर सफेद तौलिया क्यों होता है? इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. बात निकली तो दूर तक गई. इसके ऐसे ऐसे जवाब सामने आए कि किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. वहीं कुछ फनी यानी मजाकिया जवाबों ने भी सोशल मीडिया की महफिल लूट ली. दरअसल इसकी शुरुआत हुई एक IRTS ऑफिसर के ट्वीट से. IRTS ऑफिसर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘यदि एक कमरे में 10 एक जैसी कुर्सियां हों तो सीनियर की कुर्सी में अंतर कैसे करें? उस पर सफेद तौलिया रख दें.’ इस ट्वीट के बाद…
मेष- पेशेवर प्रयासों से वरिष्ठ प्रभावित होंगे. नवीन कार्य की संभावना बनेगी. वाणिज्य व्यापार से जुड़ेंगे. लाभ पर फोकस रहेगा. प्रबंधन के मामले संवरेंगे. वृष- आर्थिक मामलों में सावधान रहें. अनुशासन से कार्य करें. संकल्पवान बने रहें. भावनाओं पर नियंत्रण रखें. सेहत पर ध्यान देंगे. खानपान सुधारेंगे. रिश्तों का सम्मान रखेंगे. मिथुन- प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. बड़े लाभ बनेंगे. व्यापार संवार पर रहेगा. अवरोध दूर होंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. कर्क- पद प्रतिष्ठा कों बल मिलेगा. करियर कारोबार के अवसर बढ़ेंगे. आर्थिक उपलब्धियां बढे़गी. वरिष्ठों का विश्वास पाएंगे. लोग सहयोगी होंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सिंह- सामंजस्य और…
Covid Cases in India: देश में कोरोना केसों का आंकड़ा घटने लगा है, लेकिन मौत का आंकड़ा अभी भी डरा रहा है. भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 67,597 नए मामले आए, 1,80,456 रिकवरी हुईं और 1,188 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. कोरोना के नए केसों की बात करें तो आज का नंबर कल के मुकाबले 19.4 फीसदी कम है. भारत का कोरोना रिकवरी रेट अभी 96.46 फीसदी है. जिन राज्यों में कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है उसमें केरल (22,524 नए केस), महाराष्ट्र (6,436), कर्नाटक (6,151), तमिलनाडु (5,104), मध्य प्रदेश (3,945) शामिल हैं. कुल नए केसों में से 65.33…
