Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पीयूष गोयल – किसान सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता , गेम चेंजर हैं नए किसान कानून

पीयूष गोयल – किसान सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता , गेम चेंजर हैं नए किसान कानून

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2020No Comments3 Mins Read

मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि हाल ही में पारित तीन कृषि कानून गेम चेंजर फैसले हैं जो किसानों के जीवन में सुधार लाएंगे और उनकी आय को बढ़ा कर दोगुना करेंगे. कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है.

मुंबई में एक “आउटरीच पहल” के एक हिस्से के रूप में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रेलवे, वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि “संसद द्वारा पारित कृषि विधेयकों ने हमारे किसानों को उनकी उपज की बिक्री के दशकों पुराने बंधनों से मुक्त किया है. इससे देश के कृषि क्षेत्र में तेज विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. नए कृषि कानून किसानों को उपज के दामों की प्रतिकूल परिस्थितियों में संविदात्मक संरक्षण प्रदान करते हैं और उन्हें अनुकूल बाजार मूल्यों का लाभ उठाने की स्वतंत्रता भी देते हैं. उन्होंने कहा कि किसानों को अब सही कीमत पर, सही समय पर, सही जगह पर अपनी उपज बेचने की स्वतंत्रता के साथ अधिकार दिया गया है.

न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में, पीयूष गोयल ने कहा कि “एमएसपी कल था, आज भी है, कल भी रहेगा.” उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्पादन लागत का 1.5 गुना एमएसपी तय किया है. इसके अलावा इसे कई और वस्तुओं तक बढ़ाया भी गया है. उन्होंने कहा, “एमएसपी दर और खरीद हाल के दिनों में कम मुद्रास्फीति की अवधि के दौरान भी बढ़ी है. सरकार ने पिछले 6 वर्षों में नाफेड को लगातार 20 गुना तक ऋण गारंटी दी है, जिसके परिणामस्वरूप नाफेड से अधिक खरीद हुई है, जिससे आत्मनिर्भरता बढ़ी है, विशेषकर दलहन में.

पीयूष गोयल ने किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा लिए गए कई फैसलों की भी जानकारी दी, जैसे कि पीएम फ़सल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को सुरक्षा प्रदान करना, किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार और किसानों के लिए सस्ते ऋणों का प्रावधान के बारे में बताया और कहा की हमने नीम-कोटिंग को अनिवार्य बना दिया है, इससे उर्वरकों की कमी दूर हुई है तथा खेतों से उर्वरकों के विचलन की समस्या दूर हुई है. संविदा खेती के बारे में आशंका को निर्मूल बताते हुए कहा कि यह केवल एक विकल्प है, अनिवार्य नहीं है. उन्होंने दोहराया कि नया कानून किसानों को तीन दिनों के भीतर भुगतान का प्रावधान करता है और शिकायतों के निवारण के लिए, यदि कोई हो तो, संस्थागत तंत्र तैयार किया गया है.

किसान रेल सेवा को पसंद की गई
पीयूष गोयल ने कहा कि किसान रेल सेवाओं को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. रेलवे और कृषि मंत्रालय किसान रेल गलियारों को संस्थागत रूप देने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि फलों और सब्जियों के लिए उसे मौसम अनुकूल बना सकें. “हम कृषि मंत्रालय के साथ चर्चा कर रहे हैं. गोदामों को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे कृषि उपज के अपव्यय की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.”

उन्होंने कहा, “जल्दी खराब हो जाने वाली चीजों के परिवहन के लिए लिए शीतानुकूल रेलवे कोच शुरू करने के लिए हम कृषि मंत्रालय के साथ चर्चा कर रहे हैं. गोदामों को विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे कृषि उपज के अपव्यय की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.” पहली किसान रेल को महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के लिए झंडी दिखा कर रवाना किया गया. नागपुर से देश के विभिन्न भागों में संतरे के परिवहन के लिए नागपुर से किसान रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है, क्योंकि नारंगी मौसम शुरू हो गया है.

Faridabad News faridabadnews24 new farmer law is game changer Piyush Goyal - Farmer empowerment is the priority of Modi government
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.