फरीदाबाद : रिलायंस जिओ का टावर लगवाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले 6 आरोपियों को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह आरोपी लोगों को ठगने के लिए पहले न्यूज़पेपर में टावर लगाने से संबंधित विज्ञापन देते थे और फिर इनसे संपर्क करने वाले व्यक्ति को मोटा किराया और गिफ्ट देने का लालच देकर फंसाते थे और उनसे फीस के नाम पर अपने अकाउंट में पैसा डलवा लेते थे । पकड़े गए सभी आरोपी फरीदाबाद दिल्ली और उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं पुलिस ने उनके कब्जे से एक लैपटॉप, नो मोबाइल, सिम कार्ड और एटीएम के अलावा ₹28000 कैश बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में सभी 6 जो अखबार में फर्जी विज्ञापन छपवाकर रिलायंस जिओ का टावर लगवाने के नाम पर उन लोगों को ठगते थे जो विज्ञापन पढ़कर इनके झांसे में आकर इनसे संपर्क करते थे। एसीपी आदर्श दीप सिंह ने बताया की पकड़ेेे गए सभी आरोपी फरीदाबाद दिल्ली और उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं पुलिस ने उनके कब्जे से एक लैपटॉप, नो मोबाइल, सिम कार्ड और एटीएम के अलावा ₹28000 कैश बरामद किया है। उनके अनुसार इन आरोपियों ने बल्लभगढ़ के एक व्यक्ति को मोटा किराया और मोटरसाइकिल आदि गिफ्टट देने का लालच देकर 30,000 से ज्यादा की रकम अपनेेेे अकाउंट में डलवाली थी लेकिन जब उसने कंपनी से संपर्क किया उसे मालूम चला की उसके साथ ठगी हो गई है जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी और साइबर क्राइम ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । फिलहाल पुलिस द्वारा इन आरोपियों से और भी गहन पूछताछ की जा रही है ।
