फरीदाबाद : उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी जी एक पीड़ित महिला से अपने ऑफिस में मिली और उसकी समस्या सुनकर उसके ससुराल वालों को बुलाया व उनकी बैठक कराई।इस बैठक में पीड़ित महिला व उनकी तरफ से महिला की मम्मी व अन्य लोग भी शामिल थे।दोनों पक्षो की बात सुनकर यह पता लगा कि महिला काफी पीड़ित है और उसके पति और ससुराल वालो ने काफी परेशान किया था
जिसकी वजह से महिला काफी डर चुकी है उसके साथ कोई हादसा न हो जाए इसलिए महिला को उसकी माँ के पास ही सोंपा गया है।इस बैठक में उड़ान सेवा ट्रस्ट के सदस्य कुमार गौरव व कुलदीप कौशिक भी शामिल थे।इस बात पर उषा रानी जी के सहयोग की वजह से पीड़ित महिला व उसके परिवार वालो ने उषा रानी जी का धन्यवाद किया और उषा रानी जी का कहना है कि हमें समाज में इस तरह के कार्य करने के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए।
