Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान, एक माह में होगा : दुष्यंत

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान, एक माह में होगा : दुष्यंत

faridabadnews24By faridabadnews24March 3, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को आल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बैनर तले एक होटल में आयोजित समारोह में शहर के उद्योगपतियों के संग संवाद किया। उपमुख्यमंत्री ने उद्यमियों के मन की बात सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि एक महीने के अंदर उन्हें बदलाव देखने को मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति व लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन केसी लखानी ने की, जबकि मंच संचालन इंटीग्रेटिड एसोसिएशन आफ माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज आफ इंडिया के चेयरमैन राजीव चावला ने किया। विधायक नरेंद्र गुप्ता व राजेश नागर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान बीआर भाटिया, पूर्व प्रधान नवदीप चावला, केसी लखानी, नरेंद्र अग्रवाल, फरीदाबाद चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रधान एचके बत्रा, डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा, मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन आफ फरीदाबाद के प्रधान अजय जुनेजा, फरीदाबाद स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जीएस त्यागी, आइएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान वीरभान शर्मा, आरके चिलाना, पप्पूजीत सरना द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट करने और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखने के साथ हुई। उद्योगपतियों ने औद्योगिक क्षेत्र में समुचित पेयजल की आपूर्ति न होना, सड़कों की दुर्दशा, सीवर लाइन का अभाव और इसके समाधान के लिए पहले से आवंटित राशि का मामला कोर्ट में फंसे होने की बातें रखी। इसके अलावा बड़ा मुद्दा अनियमित क्षेत्र(नान कन्फर्मिंग)को नियमित करने की मांग का था। जेपी मल्होत्रा ने जानकारी दी कि औद्योगिक नगरी में 21029 उद्योग हैं और इनमें से 5783 नियमित हैं, जबकि बाकी 15 हजार से अधिक अनियमित हैं। यह सभी उद्योग टैक्सों की अदायगी करते हैं, पर अनियमित क्षेत्र वाले उद्योग सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं, यहां तक कि उन्हें ऋण, सब्सिडी आदि भी नहीं मिलती। इसके अलावा बीआर भाटिया, अजय जुनेजा व एचके बत्रा ने मूलभूत सुविधाओं के लिए 192.11 करोड़ रुपये की राशि अब तक भी जारी न होने व यह मामला कोर्ट में होने की बातें रखी। विधायक नरेंद्र गुप्ता व राजेश नागर ने अपने संबोधन में उद्यमियों की समस्याएं रखी। समस्याओं को सुनने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अनियमित क्षेत्र के उद्योगों के बारे में सर्वे पूरा हो चुका है। इस बाबत मुख्यमंत्री के साथ और प्रशासनिक अधिकारियों के संग चर्चा करेंगे और बहुत जल्द इस बाबत उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने 192.11 करोड़ रुपये की राशि के मामले को एक महीने के अंदर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केएमपी एक्सप्रेस-वे का मामला कोर्ट में था और फिर सरकार ने समाधान निकलवाया, उसी तरह से एडवोकेट जनरल के साथ चर्चा कर कोर्ट के समक्ष बात रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योगपति धैर्य रखें, जेवर एयरपोर्ट व दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद बहुत कुछ उन्हें बेहतर महसूस होगा। उन्होंने कहा कि पंचग्राम के तहत हरियाणा में पांच शहर विकसित किए जाने हैं। उनमें एक सिटी आफ ड्रीम के तहत तिगांव से पलवल जाने वाले मार्ग पर नया शहर विकसित हो सकता है। इसलिए आने वाले दिन अहम होंगे। अंत में उपमुख्यमंत्री व विधायकों को उद्योगपतियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार जताया। केसी लखानी ने याद किया दुष्यंत के परदादा को केसी लखानी ने अपने संबोधन से दुष्यंत चौटाला को मुरीद बनाया। उन्होंने कहा कि वो सौभाग्यशाली हैं कि चौटाला परिवार की चौथी पीढ़ी के साथ मंच साझा कर रहे हैं और उनका स्वागत करने को मिल रहा है। लखानी ने कहा कि पहले ताऊ देवीलाल के साथ, फिर मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उसके बाद दुष्यंत के पिता अजय चौटाला के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में रहे।
faridabadnews faridabadnews24 Problems of industrial sector will be solved in a month: Dushyant
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.