Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » AAP प्रत्याशी सुनीता मिश्रा जीतीं, शालीमार बाग 62 एन सीट पर

AAP प्रत्याशी सुनीता मिश्रा जीतीं, शालीमार बाग 62 एन सीट पर

faridabadnews24By faridabadnews24March 3, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली नगर निगम की पांचों सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में गई है।  वहीं, तीनों नगर निगमों में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के हाथ एक भी सीट नहीं लगी है। बाहरी दिल्ली की शालीमार बाग 62 एन सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनीता मिश्रा जीत हासिल की है।  शालीमार बाग में जीत के बाद समर्थकों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। बता दें  कि 2017 के नगर निगम चुनाव में इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की नेता रेणु जाजू ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 9975 मत मिले थे। उनके निधन के बाद इस उपचुनाव में भाजपा ने उनकी बहू सुरभि को उम्मीदवार बनाया था, जबकि गत चुनाव में AAP की सुनीता मिश्रा को 6422 वोट मिले थे। कांग्रेस की सीमा को 3325 वोट मिले थे।

पार्कों में हरियाली और सड़कों की सफाई

शालीमार बाग 62 एन में आम आदमी पार्टी से विजेता सुनीता मिश्रा ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की नीतियों और सच्चाई की जीत है। यह AAP के कार्यकर्ताओं की जीत है। पार्कों में हरियाली और सड़कों की सफाई पर पूरा जोर रहेगा। बचे हुए शेष कार्यकाल में वार्ड के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करेंगे। शेष बचे कार्यकाल में मिसाल कायम करेंगे। आगामी चुनावों में भी शालीमार बाग के बाकी चार वार्डों में पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करेगी।

बता दें कि शालीमार बाग उत्तर, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और रोहिणी सी वॉर्ड में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जीते हैं, जबकि चौधरी बांगर वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार को सफलता मिली है। बता दें कि 28 फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव हुआ था और 50 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था। इन 5 सीटों में से 4 सीटें पहले भी आम आदमी पार्टी के खाते में थीं और एक सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी। शालीमार बाग नॉर्थ में भाजपा का पार्षद था, लेकिन यह सीट AAP ने जीत ली है।

AAP candidate Sunita Mishra wins faridabadnews faridabadnews24 Shalimar Bagh at 62nd seat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.