बॉलीवुड : साल 2021 में कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के घर खुशियां आईं हैं। कोई इस साल शादी के बंधन में बंध गया तो किसी के घर नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजी। अब हाल ही बॉलीवुड की एक फेमस सिंगर हर्षदीप कौर के घर खुशियाों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।

फैंस के साथ ये गुड न्यूज हर्षदीप कौर ने खुद फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। उनके पति ने हाथ में बच्चे के कपड़े पकड़े हुए हैं और हर्षदीप काफी खुश है। तस्वीर पर लिखा है- इट्स अ बेबी बॉय। पोस्ट शेयर करते हुए हर्षदीप ने कैप्शन में लिखा- ‘थोड़ा सा स्वर्ग बस धरती पर उतर आया और हमें मम्मी और डैडी बना दिया। हमारा जूनियर ‘सिंह’ आ गया है और इससे ज्यादा हम खुश नहीं हो सकते।’
