Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वरिष्ठ नागरिक सर्वोच्च कमेटी की बैठक, पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन की अध्यक्षता में की गई

वरिष्ठ नागरिक सर्वोच्च कमेटी की बैठक, पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन की अध्यक्षता में की गई

faridabadnews24By faridabadnews24March 4, 2021No Comments5 Mins Read
फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक सर्वोच्च कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों को आने वाली समस्याओं का तुरंत निपटारा करने और उन्हें समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।  इस बैठक में एसडीएम अपराजिता,रिटायर्ड सेशन जज श्री आर एस बसवाना, रिटायर्ड आईपीएस श्री एम एस श्योराण, जिला अग्रणी बैंक वरिष्ठ प्रबंधक डॉ अभिल्य मिश्रा के अलावा श्री एचएस मलिक, डॉ अजय गर्ग, श्री अशोक नेहरा, श्री जेपी मल्होत्रा, श्री एच एल भूटानी, श्री एसएस मलिक, श्री जेएम शर्मा और श्री मोहन सिंह भाटिया शामिल थे। पुलिस उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि थाना स्तर पर गठित वरिष्ठ नागरिक कमेटी थाना क्षेत्र में अकेले रह रहे वृद्धजनों की सूची तैयार करके उनकी समस्याओं का निपटारा करवाएं। इस बैठक में शामिल वृद्धाश्रमों और वरिष्ठ नागरिक क्लबों के अध्यक्षों ने अपने सुझाव भी साझा किए जिस पर पुलिस उपायुक्त ने संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी से प्राप्त वृद्धाश्रमों की सूची में दर्शाए गए ताऊ देवीलाल वृद्ध आश्रम में क्षमता से अधिक वृद्ध रहते पाए गए और वहां पर सुविधाओं के अभाव की जानकारी भी पुलिस आयुक्त को दी गई। इस वृद्धाश्रम के लिए ग्रांट भी मांगी गई थी जो बार-बार रिजेक्ट हो रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त ने रिजेक्शन का कारण पता करके ग्रांट के लिए पुनः आवेदन करने के निर्देश दिए और साथ ही फोर्टिस अस्पताल के प्रबंधन से तालमेल करके सीएसआर के अंतर्गत ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम को मेडिकल सुविधाएं देने के लिए गोद लिए जाने के बारे में चर्चा की गई। श्री एचएस मलिक व डॉक्टर अजय गर्ग ने अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया की पिछले 4 वर्षों से प्रशासन और दक्ष फाउंडेशन द्वारा वृद्धजनों के लिए प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी 14 अप्रैल को इसका आयोजन किया जाएगा जिस पर पुलिस आयुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला रेडक्रॉस और वरिष्ठ नागरिक सेल को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का भाग लेना सुनिश्चित किया जाए।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बताए गए तीनों वरिष्ठ नागरिक क्लबों में समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा संबंधित उप मंडल अधिकारी से संपर्क करके उक्त क्लबों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकल सुविधा केंद्र के रूप में विकसित कराने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक सेल प्रभारी को दिए गए। श्री अशोक नेहरा ने कमेटी की मीटिंग हर महीने आयोजित करने का सुझाव दिया जिसे अध्यक्ष महोदय द्वारा स्वीकार किया गया। श्री जेपी मल्होत्रा ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा एक जुलाई से बुजुर्गों के लिए प्रोढ शिक्षा का कार्यक्रम शुरू हो रहा है जिसमें वृद्धों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। बैंक परिसर में वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी ना हो इसके लिए उचित प्रबंधन करके वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं प्रदान कराने और उनके बैठने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। श्री एचएल भूटानी ने सुझाव दिया कि जरूरत के समय वरिष्ठ नागरिकों को रक्त निशुल्क उपलब्ध करवाया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एमएस श्योराण ने कहा कि आजकल छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े, दहेज के मुकदमों का रूप धारण कर लेते हैं। इस प्रकार की नौबत ना आए इसके लिए वर-वधु पक्ष की काउंसलिंग के लिए श्री एम एस श्योराण, श्री आर एस बसवाना, श्री श्याम लाल गोयल और एचएस मलिक सेक्टर 16 में स्थित किसान भवन में उनकी सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्री जे एम शर्मा ने बताया कि सेक्टर 19 के वरिष्ठ नागरिक क्लब में 350 सदस्य हैं लेकिन वरिष्ठ नागरिक क्लब के लिए सेक्टर में कोई जगह चिन्हित नहीं है जिस पर अध्यक्ष महोदय ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को संबंधित विभाग से संपर्क करके जगह उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। श्री मोहन सिंह भाटिया ने बताया कि भाटिया सेवक समाज की तरफ से एनआईटी में प्रतिदिन निशुल्क आंखों का चेकअप किया जाता है और कमेटी के सुझाव पर अन्य जगह भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जा सकता है। इसके साथ ही श्री एचएस मलिक ने बताया कि सेक्टर 16 स्थित किसान भवन में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक निशुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां निशुल्क दी जाती हैं। वरिष्ठ नागरिकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक सेल प्रभारी को समय-समय पर वृद्ध आश्रम और वरिष्ठ नागरिक क्लबों में चिकित्सा जांच शिविरों का आयोजन करवाने और सभी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए 150 बेड के वृद्ध निवास का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज कर इसका जल्द निर्माण करवाने के लिए कहा गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या न आए इसे ध्यान में रखते हुए कमेटी सत्र पर कार्य करने के निर्देशों के साथ ही संगोष्ठी का समापन किया गया।
chaired by Deputy Commissioner of Police Dr. Arpit Jain faridabadnews faridabadnews24 Senior Citizen Apex Committee meeting
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.