Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खरी उतरी क्राइम ब्रांच यूनिट, पुलिस कमिश्नर के टारगेट पर

खरी उतरी क्राइम ब्रांच यूनिट, पुलिस कमिश्नर के टारगेट पर

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद  :  पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने आज अपने कार्यालय सेक्टर 21 सी में सभी क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उनके कार्यों की समीक्षा की। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह ने क्राइम ब्रांच सेक्टर 85, ऊंचा गांव, सेक्टर 30, बडकल, डीएलएफ, सेक्टर 48, बीपीटीपी को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया। आपको बताते चलें कि पुलिस कमिश्नर ने वर्ष 2021 की शुरुआत में सभी क्राइम ब्रांच अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित की थी और मीटिंग में उनको लूट, डकैती, स्नैचिंग, चोरी, अवैध हथियार, नशा तस्करी, पियो, बेल जंपर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर इनको सलाखों के पीछे भेजने के दिशा निर्देश जारी किए थे।
पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह के आदेश पर खरी उतरते हुए क्राइम ब्रांच ने जनवरी और फरवरी माह में विभिन्न मामलों में संलिप्त करीब 550 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने फरवरी माह में 266 मामले सुलझाए है जिसमें 4 मर्डर, 5 लूट/डकैती की कोशिश के तहत, 18 धोखाधड़ी के मामले, 16 छीना झपटी के मामले, 21 चोरी, 75 वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट के 33, एनडीपीएस के 20 के अलावा गैंबलिंग, एक्साइज एक्ट, पियो और बेल जंपर के तहत कई मामले सुलझाए हैं।फरवरी माह में क्राइम ब्रांच ने विभिन्न मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से 29 देसी कट्टा/देसी पिस्तौल, 13 बटन दार चाकू और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
इसके अलावा 20 गांजे के मामले दर्ज कर आरोपियों से 80 किलो गांजा, 1 किलो 400 ग्राम सुल्फा, 537 इंजेक्शन, 45 टेबलेट बरामद हुई हैं। पुलिस ने फरवरी माह में गिरफ्तार 300 आरोपियों से 4 लाख ₹24000 कैश बरामद किए हैं। इसके अलावा वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाते 46 मोटरसाइकिल, 8 स्कूटी, 13 कार बरामद की गई है। इसके अलावा आरोपियों से चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को सुलझाते हुए 8 सोने की चैन, 54 सोने की अंगूठी, 7 सोने की चूड़ियां, 10 मंगलसूत्र, 139 सोने की नोज पिन, और 66 ईयर रिंग्स बरामद की है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच सक्रिय रूप से कार्य करते हुए कड़ी मशक्कत करके अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस ने नाजायज असला, गांजा सुल्फा में संलिप्त नशा तस्कर, घरों में चोरी, राहगीरों से छीना झपटी और वाहन चोरी करने के मामले में अधिक से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके चलते पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जनवरी और फरवरी में अपराधों में 70% की गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया की प्रोएक्टिव क्राइम ब्रांच है जोकि भारत के विभिन्न क्षेत्रों से अपराधियों को  दबोच लाती है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सभी क्राइम ब्रांच हर महीने अपना लक्ष्य निर्धारण करें और संकल्प ले कि उनको ज्यादा से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना है। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का निष्पादन पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करते रहे। इस दौरान क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए आगामी माह के लिए नए टारगेट निर्धारित किए गए। मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़ करने के आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि खतरनाक प्रवृति के अपराधी समाज में अशांति फैलाकर लोगों में डर का माहौल पैदा करते हैं। इसलिए उनका लक्ष्य है ऐसे मुजरिमों को गिरफ्तार करके उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुँचाया जाए। बैठक का समापन करते हुए उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच अधिकारी इसी प्रकार से अपने कर्तव्यों का निष्पादन करते रहें और अपराधियों की धरपकड़ करके उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाते रहे।
Crime Branch Unit met the target of the Police Commissioner faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.