Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : बेहतर है अपना शहर रहने के लिए

फरीदाबाद : बेहतर है अपना शहर रहने के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद [ रिपोर्टर प्रमिला ] : राजधानी दिल्ली से सटा और एनसीआर का महत्वपूर्ण हिस्सा अपना शहर रहने के लिहाज से बेहतर आंका गया है। केंद्र सरकार के शहरी एवं आवास मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित ईज आफ लिविग इंडेक्स-2020 में औद्योगिक नगरी को 40वां स्थान मिला है। इसके लिए देश के 111 शहरों का सर्वे किया गया था, जिसमें चार मुख्य बिदुओं जीवन का स्तर, वित्तीय योग्यता, स्थिरता और आमजन की राय शामिल थे। इन्हीं चार बिदुओं का फिर अलग से वर्गीकरण किया गया था, जिनमें शिक्षा, वित्तीय, आवास व आश्रय, मौलिक सुविधाएं, पर्यावरण, बिजली, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि विभिन्न बिदुओं को शामिल किया गया था। इन सबको मिला कर हमारे शहर ने दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 51.26 अंक हासिल किए हैं, जबकि नगर निगम को ओवर आल प्रदर्शन में 41.45 अंक मिले। चार प्रमुख बिदुओं पर यह मिली रैंकिग व अंक

बिदु : रैंकिग, अंक

जीवन का स्तर : 40, 45.57

वित्तीय योग्यता : 22, 14.10

स्थिरता : 36, 53.17

आमजन की राय : 30, 75.20

अलग-अलग वर्गीकृत बिदुओं पर रैंकिग व अंक

शिक्षा : 16, 75.94

स्वास्थ्य : 49, 37.61

आवास एवं आश्रय : 36, 73.98

वाश एवं एसडब्ल्यूएम : 30, 29.23

गतिशीलता : 49, 0.22

सुरक्षा : 37, 84.22

मनोरंजन : 11, 17.05

आर्थिक विकास स्तर : 20, 21.27

आर्थिक अवसर : 22, 6.93

पर्यावरण : 41, 35.05

हरियाली और निर्माण : 24, 24.03

ऊर्जा खपत : 43, 53.59

शहर का माहौल : 7, 100  शिक्षा, आवास, सुरक्षा और शहर का माहौल में मिले ज्यादा नंबर शिक्षा, आवास, सुरक्षा और शहर का माहौल जैसे बिदुओं पर हमारे शहर को ज्यादा नंबर मिले यानी शिक्षा का स्तर बेहतर है। इसी तरह से रहने के लिए आशियाना, सुरक्षा की ²ष्टि से उत्तम और सबसे अच्छा शहर का माहौल रहा। शहर के माहौल में हमें सातवीं रैंक मिली और नंबर 100 में से 100, जबकि पर्यावरण के मामले में हमें काम करने की जरूरत है। हमें खुशी है कि 111 शहरों में हमें 40वां नंबर मिला। कुछ चीजें बेहतर हुई हैं, पर बहुत कुछ ठीक करना बाकी है। शहर के जागरूक व संजीदा लोगों की मदद से जो कमियां हैं, उनको भी दूर करेंगे, ताकि अगली बार जब रैंकिग आए, तो और अच्छी पायदान पर औद्योगिक नगरी का नाम हो। यशपाल यादव, जिला उपायुक्त एवं निगमायुक्त हमारे शहर की रैंकिग लगातार सुधर रही है। शहरवासी जागरूक हुए हैं, धीरे-धीरे और बेहतर करेंगे। शहरवासियों को अपने शहर से उसी तरह से प्यार होना चाहिए, जिस तरह से वो अपने घर-आंगन को साफ सुथरा, हराभरा रखते हैं। एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अच्छी बात यह है कि हमारे शहर में शांत वातावरण रहता है और सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे का माहौल है। इस बिदु पर हमें नंबर भी अच्छे मिले हैं। हमारी कोशिश होगी कि अगले वर्ष में और बेहतर करें। सुमन बाला, महापौर हमारी इच्छा है कि हम टाप टेन में आएं। हम सबको इसके लिए सहभागिता करनी होगी। अपने शहर को और कैसे बेहतर बनाएं, इस पर गंभीरता से न सिर्फ विचार करना होगा, सुझाव देने होंगे, साथ ही हर बिदु पर योगदान भी देना होगा, तभी हम बेहतर स्थान हासिल करने में कामयाब होंगे।

Faridabad: Better to live in your city faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.