Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 104 वर्ष के बुजुर्ग ने केंद्रीय राज्यमंत्री सहित लगवाया टीका

104 वर्ष के बुजुर्ग ने केंद्रीय राज्यमंत्री सहित लगवाया टीका

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2021No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद [ रिपोर्टर प्रमिला ] : औद्योगिक जिले में आमजन को टीका लगने का बृहस्पतिवार को चौथा दिन था। अब ज्यों-ज्यों दिन आगे बढ़ रहे हैं। उसी अनुरूप टीकाकरण में बुजुर्ग बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण अभियान चलाने की योजना पर कार्य कर रहा है। इसके अलावा कुछ केंद्र ऐसे भी होंगे, जहां पर टीकाकरण की 24 घंटे सुविधा होगी। बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने भी टीका लगवाया। बुजुर्ग दिखा रहे हैं उत्साह

एक मार्च से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयुवर्ग के बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक विभिन्न बीमारियों से जूझने वाले लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान में बुजुर्ग बड़े उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। सभी केंद्रों में बुजुर्गों को लाइन में लगा देखा जा सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े भी दर्शा रहे हैं। पहले 920 लोगों ने टीका लगवाया, जिसमें 500 से अधिक बुजुर्ग शामिल हैं। इसी प्रकार मंगलवार को 1480 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 966 बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं बुधवार को 1379 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 930 बुजुर्ग हैं। बृहस्पतिवार को 2872 लोगों ने टीका लगवाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि जिले में टीकाकरण बहुत ही अच्छे से चल रहा है। तकनीकी खामियों की वजह से आनलाइन पंजीकरण में परेशानियां आ रही है, लेकिन किसी को वापस नहीं किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। औद्योगिक जिला होने के कारण अधिकतर लोगों के पास शनिवार एवं रविवार को समय मिलता है। इसके चलते सातों दिन टीकाकरण चलाने की योजना पर कार्य चल रहा है और जल्द ही इसे लागू किया है। 24 घंटे की सुविधा पर भी चल रहा है विचार मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार सरकार के निर्देशानुसार अगर कोई अस्पताल चाहे तो 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करा सकता है। हम भी अपने जिले में एक या दो ऐसे सेंटर तैयार करेंगे, जहां लोगों को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे टीका लगाने की सुविधा मिलेगी। उन केंद्रों पर लोग किसी भी समय जाकर टीका लगवा सकते हैं। अभी फिलहाल इस पर काम चल रहा है। पूरी योजना पर कार्य होने के बाद ही लागू करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने भी लगवाया टीका केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी बृहस्पतिवार को एफआरयू-1 सेक्टर-30 में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को समाप्त करने का टीकाकरण एक मात्र उपाय है। जिलेवासियों से अपील है कि टीकाकरण को लेकर सभी प्रकार के भय को मन से निकाल दें। देश के प्रधानमंत्री ने पहली डोज लगवाकर टीके पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के मंत्री पहले चरण में टीका लगवाते, तो विपक्ष इसका गलत अर्थ निकालता। हमारे लिए पहले जनता है। उसके बाद हम हैं। अब मंत्रियों ने भी टीका लगवा विपक्ष को मौन कर दिया है। 104 साल के बुजुर्ग ने लगवाया टीका न्यू कालोनी में रहने वाले 104 साल के बुजुर्ग व्यक्ति संतराम ने भी कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली डोज ली है। उन्होंने फोर्टिस अस्पताल में जाकर टीका लगवाया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर ने पहले ही टीका लगवा लिया है और इसके अच्छे परिणामों की सूचनाएं मिल रही हैं। वैज्ञानिकों ने काफी रिसर्च करने के बाद टीके को लगाने की मंजूरी दी है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है, इसलिए मैंने भी टीका लगवाया है। इस उम्र में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, इसलिए बुजुर्गों को टीका जरूर लगवाना चाहिए। उन्होंने दूसरे लोगों से भी टीका लगवाने के लिए आगे आने की अपील की है। उद्योगपति भी आने लगे आगे कोरोना से बचाव टीकाकरण अभियान में अब जिले के उद्योगपति भी आगे आने लगे हैं। इस क्रम में जेपी मल्होत्रा ने एशियन अस्पताल जाकर टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। कोरोना संक्रमण चक्र को तोड़ने में टीका ही कारगर है। सभी को लगवाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के पीए ने भी लगवाया टीका केंद्रीय राज्यमंत्री के निजी सहायक कौशल बाठला ने भी बृहस्पतिवार को एफआरयू-1 सेक्टर-30 में टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि लापरवाही की वजह से महाराष्ट्र, पंजाब, केरल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और कुछ दिनों से फरीदाबाद में मामले बढ़े हैं। कोरोना को नियंत्रण के लिए भी टीकाकरण ही एक मात्र साधन है।

104-year old man gets vaccinated with Union Minister of State faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.