Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुशहाल जीवन जीने योग्य शहरों में स्मार्ट सिटी ने पाया मुकाम, देश में हरियाणा का यूं चमका नाम

खुशहाल जीवन जीने योग्य शहरों में स्मार्ट सिटी ने पाया मुकाम, देश में हरियाणा का यूं चमका नाम

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2021No Comments2 Mins Read

[रिपोर्टर प्रमिला] भारत के सौ से अधिक खुशहाल जीवन निर्वाह करने योग्य सबसे बेहतर शहरों की सूची में करनाल ने एक बार फिर खुद को बखूबी साबित किया है। म्यूनिसिपल परफॉरमेंस इंडैक्स (एमपीआई)-2020-2020 में दस लाख से कम आबादी के निगमों में करनाल को देश भर के सर्वश्रेष्ठ निगमों में 51.39 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल हुआ। सस्टेनिबिलिटी, गवर्नेंस और सर्विसेज जैसी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन के आधार पर करनाल ने यह कमाल कर दिखाया। हालांकि, रैंकिंग के अनुसार इकोनोमिक एबीलिटी, प्लानिंग और टेक्नोलोजी जैसी श्रेणियों में करनाल के प्रदर्शन में अभी सुधार की जरूरत है।  आयुक्त ने बताया कि करनाल ने इस सर्वेक्षण के तहत बड़े निकायों से तुलना में शानदार प्रदर्शन किया। नई दिल्ली, तिरूपति व गांधीनगर के बाद करनाल नगर निगम को देश में चौथा रैंक हासिल हुआ है। करनाल के उपायुक्त निशांत यादव ने इसे गर्वपूर्ण उपलब्धि करार देते हुए टीम वर्क का सकारात्मक परिणाम बताया।

इन पहलुओं पर किया गया सर्वे

वीरवार को केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी की ओर से ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स (ईओएलआई) 2020 और नगर पालिका कार्य निष्पादन सूचकांक (एमपीआई) 2020 की अंतिम रैंकिंग जारी की गई। इनमें एमपीआई के तहत करनाल का ओवरआल प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इस बाबत करनाल के नगर निगम आयुक्त विक्रम ने बताया कि एमपीआई के एमपीआई के फ्रेमवर्क में 20 विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, जल और अपशिष्ट जल, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता, इन्फ्रास्ट्रक्चर, राजस्व प्रबंधन, व्यय प्रबंधन, डिजिटल प्रशासन, डिजिटल साक्षरता, योजना तैयार करना, योजना कार्यान्वयन, पारदर्शिता और पारदर्शिता जवाबदेही, मानव संसाधन, भागीदारी और प्रभावशीलता को शामिल किया गया था।

ओडीएफ और स्वच्छ सर्वेक्षण में भी अच्छा प्रदर्शन 

निगम आयुक्त ने बताया कि करनाल नगर निगम ने पिछले तीन वर्ष से ओडीएफ प्लस-प्लस सर्टिफिकेशन भी कायम रखा है। यही नहीं, करनाल स्वच्छ सर्वेक्षण में भी लगातार सम्मानजनक रैंकिंग हासिल कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस उपलब्धि को भविष्य में भी बनाए रखें। आयुक्त ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने और उनके जीवन स्तर को आसान बनाने के लिए नगर निगम दिन-रात प्रयासरत रहेगा।

faridabadnews faridabadnews24 Haryana's name is bright in the country Smart city finds a place in the cities worth living in a happy life
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.