Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुप्रीम कोर्ट ने OTT Content को लेकर कहा, कुछ फ़िल्मों में परोसी जा रही अश्लील सामग्री

सुप्रीम कोर्ट ने OTT Content को लेकर कहा, कुछ फ़िल्मों में परोसी जा रही अश्लील सामग्री

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2021No Comments3 Mins Read

[रिपोर्टर प्रमिला] अमेज़न प्राइम की कमर्शियल हेड अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने वेब प्लेटफॉर्म्स पर आ रही फ़िल्मों को लेकर अपनी नाख़ुशी ज़ाहिर की। उच्चतम न्यायालय ने अपनी टिप्पणी में इस बात को लेकर भी चिंता ज़ाहिर की कि इन प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की स्क्रीनिंग नहीं की जाती और कुछ फ़िल्मों में अश्लील सामग्री परोसी जा रही है। बता दें, तांडव वेब सीरीज़ को लेकर दर्ज़ मामलों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अग्रिम जमानत ना देने के फ़ैसले को अपर्णा पुरोहित ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक़, जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने कहा- वेब प्लेटफॉर्म्स पर आने वाले कंटेंट की स्क्रीनिंग होना चाहिए। कुछ फ़िल्मों में अश्लील सामग्री परोसी जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुछ कार्यक्रमों में भद्दी गालियां दिखायी जा रही हैं। वहीं, अपर्णा पुरोहित के अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने अभिव्यक्ति की आज़ादी का हवाला देते हुए दलील दी कि उनकी मुवक्किल शो की प्रोड्यूसर नहीं हैं। वो सिर्फ़ कंपनी की एक कर्मचारी हैं, जिसने तांडव वेब सीरीज़ को स्ट्रीम किया है।  जस्टिस भूषण ने इस पर कहा कि ऐसे मामलों में एक संतुलन की ज़रूरत है और किसी को स्क्रीनिंग करनी चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने सेंसर बोर्ड जैसी किसी संस्था की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। उच्चतम न्यायालय को बताया गया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में ओटीटी गाइडलाइंस जारी की हैं। मामले की सुनवाई अब शुक्रवार को होगी।  जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने तांडव की टीम को कड़ी कार्रवाई से सुरक्षा देते हुए संबंधित न्यायालयों में जमानत के लिए याचिका दायर करने के निर्देश दिये थे। अपर्णा पुरोहित पर तांडव वेब सीरीज़ में हिंदू देवी-देवताओं, उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रधान मंत्री पद के ग़लत चित्रण के आरोप लगाये गये हैं। 25 फरवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपर्णा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। अपर्णा के ख़िलाफ़ ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा पुलिस स्टेशन में बलबीर आज़ाद नाम के व्यक्ति ने हिंदू देवी-देवताओं और उत्तर प्रदेश पुलिस को ग़लत ढंग से दिखाये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ करवायी थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों में वेब सीरीज़ के ख़िलाफ़ मामले दर्ज़ हुए हैं। बता दें, तांडव वेब सीरीज़ इसी साल 15 जनवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गयी थी। अली अब्बास ज़फ़र निर्देशित इस पॉलिटिकल-थ्रिलर वेब सीरीज़ में सैफ़ अली ख़ान, डिम्पल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, अनूप सोनी, गौहर ख़ान और सुनील ग्रोवर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। सीरीज़ के स्ट्रीम होने के साथ ही इसको लेकर बवाल शुरू हो गया था। हालांकि, अली अब्बास ज़फ़र ने तभी सोशल मीडिया के ज़रिए माफ़ी मांग ली थी। वहीं, कुछ दिन पहले अमेज़न प्राइम वीडियो की ओर से भी एक माफ़ीनामा जारी किया जा चुका है।

faridabadnews faridabadnews24 indecent material being served in some films The Supreme Court said about the OTT content
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.