हरियाणा में आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी है। प्रदेश के कई शहरों में तेजी से तापमान बढ़ रहे हैं। लेकिन अच्छी खबर ये है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहे तापमान पर ब्रेक लग सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। उत्तर भारत में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात को ठंडक हो रही।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड में 06 मार्च से राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 5 से 9 मार्च के दौरान राज्य के उच्चतर इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तरी भारत में दिख सकता है। जिसके चलते उत्तराखंड में 10 से 13 मार्च के दौरान एक बार फिर से बर्फबारी हो सकती है।
