पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा कीमतों से देशवासी परेशान हैं। रसोई गैस के दाम भी दो माह में 125 रुपये बढ़ चुके हैं। दिल्ली में बिना सबसिडी वाला रसोई गैस सिलिंडर अब 819 रुपये का हो गया है, लेकिन थोड़ी समझदारी दिखाकर आप 50 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। इसके लिए आईओसी ने तरीका बताया है।
इस तरह मिलेगा आपको फायदायदि आप आईओसी का रसोई गैस या एलपीजी सिलिंडर बुक करते हैं तो 50 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं, सिर्फ बुकिंग व भुगतान अमेजन पे से करना होगा। ऐसा करते ही आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह जानकारी देश की अग्रणी तेल व गैस कंपनी आईओसी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है।
बुकिंग और पेमेंट का तरीका
अमेजन पे से कैशबैक लेने के लिए 1 मार्च से 1 अप्रैल 2021 के बीच आपको सिलिंडर की बुकिंग करनी होगी। यह छूट अमेजन से पहली बार सिलिंडर बुकिंग करने पर ही मिलेगी। 50 रुपये का कैशबैक तभी मिलेगा जब आप अमेजन पे यूपीआई के जरिए भुगतान करेंगे। भुगतान के तीन दिन में 50 रुपये का कैशबैक आपके अमेजन पे वॉलेट में आ जाएगा।
