जल जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना करना बेईमानी होगी। इसे जल, पानी, नीर आदि नामों से जाना जाता है। संतुलित मात्रा में जल के सेवन से व्यक्ति सेहतमंद रहता है। लापरवाही बरतने पर डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, अधिक पानी पीने से भी किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर खाना खाते समय लोग पानी पीने में लापरवाही बरतते हैं। उन्हें सही तरीका पता नहीं होता है। कुछ लोगों को खाना खाते समय पानी पीने की आदत होती है, तो कुछ लोगों को खाना खाने से पहले पानी पीने की आदत रहती है। जबकि, कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पानी पीने की आदत होती है। लोगों में खाना खाने के समय पानी पीने को लेकर मतभेद है। कुछ लोग अच्छा, तो कुछ लोग बुरा मानते हैं। आइए जानते हैं कि आयुर्वेद की दृष्टि से खाना खाते समय पानी पीने का सही तरीका क्या है-
खाना खाने से पहले पानी पीना
खाना खाने के बाद पानी पीना
अधिकांश लोग खाना समाप्त करने के बाद पानी पीते हैं। यह तरीका मस्तिष्क को ट्रिगर करता है कि खाना समाप्त हो चुका है। साथ ही मन भी तृप्त हो जाता है। हालांकि, आयुर्वेद में इस तरीके को भी गलत बताया गया है। आयुर्वेद की मानें तो खाना खाने के बाद पानी पीने से मोटापा का खतरा बढ़ जाता है।
