फरीदाबाद : उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी जी ने अपनी टीम के साथ एक बैठक की जिसमें भाटिया एकता मंच के प्रधान राधे श्याम भाटिया जी, और सहसचिव सुभाष भाटिया जी,और उनके सहयोगी राजू भाटिया,गौरव और गुरुचरण सिंह डोरा जी,और एडिशनल एस. एच.ओ डबुआ कॉलोनी यशीन खान जी व सेक्टर-7 चौकी से महिला पुलिसकर्मी अंजू जी व पुलिसकर्मी गुरदीप सिंह जी को उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी ने अपनी टीम शीतल अरोड़ा कोषाध्यक्ष, कुलदीप कौशिक महासचिव,नीलम गुप्ता जिला अध्यक्ष,मीनाक्षी भारद्वाज जिला महासचिव,विष्णु कुमार जी प्रिंसिपल ओल्ड फरीदाबाद(बॉयज स्कूल) तारा,शोभा,किरण,पूजा राणा,निखिल शर्मा,नीलम कलसी, प्रियंका,रिद्धि, महक,यज्ञा उनके साथ मिलकर इन सबको सम्मानित किया।और इस आज की बैठक में इस सामाजिक कार्य के लिए राधे श्याम भाटिया जी ने उड़ान सेवा ट्रस्ट की टीम का काफी उत्साह बढ़ाया और कहा कि इन सामाजिक कार्यों के लिए आपको पूरा सहयोग देंगे और हमारी पूरी टीम आपके इन सामाजिक कार्यों में हमेशा साथ है। और इस नेक कार्य में अंजू जी, यशीन खान जी और गुरदीप जी ने उड़ान सेवा ट्रस्ट की तरफ से 3125 सेक्टर-3 बल्लबगढ़ में चल रहे निःशुल्क ब्यूटी पार्लर व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए इन सब का उषा रानी जी का उत्साह बढ़ाया।उषा रानी जी का कहना है कि अगर हमें एक दूसरे का सहयोग मिलता रहे तो हम ऐसे काफी निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र खोलकर काफी लोगो को आत्मनिर्भर कर सकते है और उषा रानी जी ने इन सबका धन्यवाद किया।

