फरीदाबाद : महिला दिवस में मुख्य अतिथि रही एसडीएम बल्लभगढ़ श्रीमती अपराजिता, डॉक्टर साक्षी सिंह और रोटेरियन तिल कुमारी जी वूमेन पावर ने आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 23 कम्युनिटी सेंटर फरीदाबाद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं के लिए डांस कंपटीशन, रैंप वॉक, एवं विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अपराजिता, डाक्टर साक्षी सिंह, रोटेरियन तिल कुमारी जी, रोटेरियन संगीता नेगी और रोटेरियन चांदनी आज़ाद अली ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। विशिष्ट अतिथि में डॉक्टर संगीता आहूजा, पूनम गर्ग, वृंदा अरोरा,कनिका मित्तल, प्रीता आहूजा, कुसुम लता, वीर भारत ट्रस्ट की प्रेसिडेंट संगीता नेगी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वूमेन पावर की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली ने अपने ट्रस्ट के कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मसम्मान से जीना चाहिए व अतिथि का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया सभी अतिथियों का को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व कंपटीशन में सभी विनर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वूमेन पावर के सभी पदाधिकारी, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी और यूथ टीम का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी महिला शक्ति को बधाई एवं महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
