फरीदाबाद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी को उनकी टीम नीलम गुप्ता(जिला अध्यक्ष),मीनाक्षी भारद्वाज(जिला महासचिव),कुलदीप कौशिक (महासचिव) ,शीतल अरोड़ा (कोषाध्यक्ष) व निःशुल्क सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में सीखने वाले बच्चे ईशु,अंजलि,दीपिका,पूजा,रेखा,प्रियंका, रिद्धी,महक,ज्योति,प्रेमलता,अंजलि नागर, बबिता,रुचि रानी(अध्यापिका),और उषा गुप्ता(समाज सेविका)जी ने फूलों का गुलदस्ता,माला व शॉल डालकर इनके सामाजिक कार्यों के लिए इन्हें सम्मानित किया। उषा रानी जी का कहना है कि हमें सामाजिक कार्य करने के लिए सबको एक परिवार की तरह रहना चाहिए और इस तरह के कार्य करते रहना चाहिए जिससे कि बच्चे आत्मनिर्भर बन सके और इस अवसर पर सबका हार्दिक धन्यवाद किया।

